Sunday, March 29, 2026

‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ के कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी कर ली है.

Share

‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ से मशहूर हुए रजत दलाल ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. जी हां, रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है. इस रियलिटी टीवी स्टार ने रविवार, 29 मार्च को अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया है.

आज (29 मार्च) रजत दलाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरों से अपने फैंस को चौंका दिया है. फिटनेस के शौकीन और बॉडीबिल्डर रजत ने अपनी पार्टनर के साथ शादी कर ली है. इससे पहले, उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और संकेत दिया था कि वह जल्द ही उनकी पत्नी बन सकती हैं.

रजत ने अपने स्वप्निल शादी की झलकियां साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जीवन के एक नए पहलू की शुरुवात.’ उन्होंने इसे एक नोटबुक वाले इमोजी के साथ जोड़ा है. खूबसूरत शेरवानी में सजे रजत एक खुशहाल दूल्हे की तरह दिख रहे हैं, जबकि उनकी दुल्हन भी उनके साथ पूरी तरह खुश नजर आ रही हैं. हालांकि, रजत ने अभी के लिए अपनी दुल्हन की पहचान को प्राइवेट रखने का फैसला किया है. तस्वीरों में यह जोड़ा एक नदी और पहाड़ों के शांत बैकग्राउंड के सामने पोज देता हुआ नजर आ रहा है.

इन दोस्तों ने दी रजत को बधाई
रजत के इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन बधाई और शुभकामनाओं से भर गया है. इंडस्ट्री के लोगों ने न्यूली वेड कपल को नए सफर के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं. बिग बॉस-19 के कंटेस्टेंट रहे मृदुल ने चुटकी लेते हुए लिखा है, ‘अरे भाई सच में या शूट? अगर ऐसा है तो बहुत बहुत बधाइयां भाई.’ वहीं रजत के खास दोस्त मुनव्वर फारुखी ने लिखा है, ‘दोस्त कार की स्पीड कंट्रोल करने वाली आ गई. बहुत मुबारक मेरे भाई और भाभी को.’

‘द 50’ में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं निक्की तंबोली ने रजत को बधाई दी और लिखा, ‘बधाई हो रजत दलाल, तुम्हारे लिए मैं बहुत-बहुत खुश हूं. हमेशा खुश रहो.’ वहीं, फैसल शेख ने कमेंट किया, ‘बहुत-बहुत मुबारक हो मेरे भाई.’ उर्वशी ढोलकिया ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई.’

Rajat Dalal

रजत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो मैसेज भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा हूं, जिस हिसाब से आप सबने प्यार दिया है, साथ दिया है, जिंदगी में इतने आगे लेके आए हो. सारे छोटे भाई, बड़े भाई, आशीर्वाद दे.’

कौन हैं रजत दलाल की पत्नी?
शादी की तस्वीरें सामने आते ही रजत के फैंस उनकी दुल्हन के बारे में जानने के लिए गूगल कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक, रजत ने अपनी प्रेमिका की पहचान जाहिर नहीं की है. हालांकि, कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में, रजत ने हिंट दिया था कि वह एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं.

उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी ‘गर्लफ्रेंड’ जल्द ही उनकी ‘पत्नी’ बन सकती है. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह बस मजाक में यह बात कह रहे थे, लेकिन उनके इस कमेंट ने उनके फैंस का काफी ध्यान खींचा और उन्होंने उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया था.

Read more

Local News