बिहार में रामनवमी के बाद मौसम ने ऐसा रुख बदला है कि अब हालात गंभीर होते जा रहे हैं. IMD ने आज 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 31 मार्च के लिए पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
बिहार में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि चैत्र के महीने में सावन जैसा नजारा दिख रहा है. IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 31 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम अपना सबसे विकराल रूप दिखा सकता है.
आज पूर्णिया और जमुई समेत 12 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, वहीं महीने के आखिरी दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.
पूर्वी बिहार में आज खतरे की घंटी
आज पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर और जमुई समेत पूर्वी बिहार के करीब 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर दिखेगा. IMD के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा है. इसलिए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.
मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च को एक बार फिर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान का दौर लौट सकता है. उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्वी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
आज कहीं धूप-कहीं बारिश
आज बिहार में दो तरह का मौसम दिखाई देगा. पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर, जमुई सहित पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और जोरदार गरज चमक की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पटना, गयाजी, कैमूर, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी सहित शेष सभी 26 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी. बादलों की आवाजाही लगी रहेगी.
अप्रैल में फिर चढ़ेगा पारा
IMD ने जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिन के तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है. इसके बावजूद भी दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रोहतास जिले के बिक्रमगंज में दर्ज हुआ. सबसे अधिक गिरावट शेखपुरा में 7.5 डिग्री , मधुबनी में 7.3 डिग्री, बांका में 7.2 डिग्री, भागलपुर में 6.6 डिग्री, पटना में 6.1 डिग्री की गिरावट देखी गई.
अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया. आज और कल दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. 31 मार्च को भारी गिरावट हो सकती है. इसके बाद अप्रैल महीने में तो 40 डिग्री के पार तापमान जाना तय माना जा रहा है.


