📍 गिरिडीह से बड़ी खबर | Bharat Superfast न्यूज़

मनीषा कंस्ट्रक्शन की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, ट्रक गड्ढे में पलटा – बाल-बाल बचे चालक और खलासीगिरिडीह शहर में निर्माण कार्य में लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। टावर चौक से पचम्बा चौक तक बन रही सड़क पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार, पचम्बा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 28 नंबर गली के पास एक ट्रक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में घुसकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया।
- भारी लापरवाही बरती जा रही है।
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोशशहरवासियों का आरोप है कि मनीषा कंस्ट्रक्शन द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है। नाला निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद सड़क पर वाहनों का आवागमन चालू कर दिया गया है।
- किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
- सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारदस्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर न तो कोई सुरक्षा घेरा लगाया गया है और न ही कोई चेतावनी (Danger) बोर्ड लगाया गया है। ऐसे में बाहरी वाहन चालकों को यह पता ही नहीं चल पाता कि आगे गहरा गड्ढा है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
- लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग:-
पहले भी हो चुकी है परेशानीलोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सड़क निर्माण कार्य के कारण सड़कें खोदकर छोड़ दी गई थीं, जिससे धूल और गंदगी के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- Bharat Superfast News की अपील:
- Bharat Superfast News की अपील:प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


