Sunday, March 22, 2026

 बिहार में पटना समेत कई जिलों में दूसरे दिन भी मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Share

 बिहार में पटना समेत कई जिलों में दूसरे दिन भी मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पटना सहित अन्य भागों में बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना जताई है।

पटना। बिहार में दूसरे दिन भी पटना सहित ज्यादातर भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। राज्य में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

शनिवार की सुबह बेतिया, बगहा, मुजफ्फरपुर समेत अन्य भागों में तेज हवा के साथ वर्षा के साथ मेघ गर्जन की स्थिति बनी रही। मौसम में आए बदलाव के कारण पटना सहित ज्यादातर जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, कैमूर जिले के भभुआ में 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

6 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य भागों में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि बिहार के 6 जिलों के अररिया, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में 40-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वर्षा और मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में 27 मार्च तक मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। राजधानी में 7.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर नगर में सर्वाधिक वर्षा 75.4 मिमी दर्ज किया गया।

मौसम में आए बदलाव के कारण फसलों और फलों को नुकसान हुआ है। आम के मंजर और टिकोले के साथ लीची को भी नुकसान हुआ है। मक्का और गेहूं की तैयार फसलों की क्षति हुई है।

बिहार के किशनगंज जिले में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान अनेक भागों के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

स्थानवर्षा (मिमी में)
समस्तीपुर का विभूतिपुर72.6
कटिहार का कोरहा72.4
बेगूसराय का चेरिया71.2
सुपौल का पिपरा70.0
पूर्णिया का बैसा64.4
शिवहर का तरैनी60.2
पूर्णिया का अमौर48.8
किशनगंज46.5
दरभंगा का अलीनगर45.6
अररिया का नरपतगंज43.4
कटिहार का मनीहारी40.4
भागलपुर40.4
बेगूसराय का नावकोठी38.6
कुल स्थान13

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना24.718.7
गयाजी27.017.2
भागलपुर21.017.5
मुजफ्फरपुर19.019.5

Read more

Local News