Sunday, March 22, 2026

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ डायरेक्टर आदित्य धर-यामी गौतम से मिले.

Share

धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद से फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करने से कभी पीछे नहीं हटते. वह अक्सर फिल्म और डायरेक्टर को लेकर तारीफ करते रहते हैं. अब वह खुद आदित्य से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.

रविवार, 22 मार्च को राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर आदित्य धर और उनकी स्टार वाइफ यामी गौतम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और इसे अपने अंदाज में लिखे गए एक नोट के साथ जोड़ा.

राम गोपाल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं, इस ‘पावर कपल’ के साथ. रील वाला हमजा (रणवीर) पाकिस्तानी आतंकवादियों को तबाह कर रहा है, और रियल वाला हमजा (आदित्य धर) इंडियन फिल्म मेकर को तबाह कर रहा है. आतंकवादी तो अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों को उसकी प्रतिभा से बचाने के लिए कहां भागेंगे?’

शनिवार को फिल्ममेकर ने एक बार फिल्म धुरंधर-2 को लेकर अपने विचार साझा किए थे. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ”धुरंधर 2′ सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘रीसेट बटन’ है. सभी फिल्म मेकर्स के लिए यह बेवकूफी होगी कि वे 19 मार्च 2026 से पहले बनी सभी फिल्मों को भूल न जाएं और 19 मार्च 2026 के बाद से, हर किसी को अपनी आने वाली सभी फिल्मों के लिए ‘धुरंधर 2′ को ही एक बेंचमार्क मानना ​​चाहिए वरना वे इसकी आग में जलकर खाक हो जाएंगे.’

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन बीता दिए हैं. इन 3 दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 339.27 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में इसने 500 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर लिया है.

‘धुरंधर 2’, अल्लू अर्जुन के ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत में अब तक की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बनने की राह पर है. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 354 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

Read more

Local News