Saturday, March 21, 2026

रणवीर सिंह स्टार मोस्ट हाइप स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अपनी रिलीज के दो दिन पूरे कर चुकी है.

Share

रणवीर सिंह स्टार मोस्ट हाइप स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अपनी रिलीज के दो दिन पूरे कर चुकी है. बीती 19 मार्च को दुनियाभर के थिएटर में रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज ने पेड प्रीव्यू को मिलाकर वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. धुरंधर: द रिवेंज बॉलीवुड की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ का डंका बज रहा है. बड़े-बडे़ स्टार्स धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं. अब इंडियन सिनेमा के उस डायरेक्टर ने धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की है, जिसने आधुनिक सिनेमा में सबसे बड़ी हिट सुपरहीरो फिल्म दी है. इस डायरेक्टर की सक्सेस ग्राफ हमेशा टॉप पर रहा है. इस डायरेक्टर ने धुरंधर: द रिवेंज को इंडियन सिनेमा के लिए एक गेम चेंजर फिल्म बताया है.

किस डायरेक्टर ने बांधे धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ के पुल

दरअसल, धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ किसी और ने नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा को करण अर्जुन, कोयला, कहो ना प्यार है, कोई मिल गया और कृष जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर राकेश रोशन ने की है. राकेश रोशन ने धुरंधर: द रिवेंज देखने के बाद अपने इंस्टा और एक्स हैंडल पर फिल्म की तारीफ में लिखा है, ‘मैंने अभी-अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी, और यह हम सभी फिल्मकारों को सिनेमा की दुनिया में एक नया मोड़ लाने और उसे नए सिरे से परिभाषित करने की याद दिलाती है. आदित्य ने जिस सोच, जुनून और साहस के साथ ‘धुरंधर 2′ बनाई है, वह वाकई अद्भुत है. उन्होंने फिल्म निर्माण में एक नए युग की शुरुआत की है. इसे खतरा नहीं, बल्कि कहानी कहने और मनोरंजन के क्षेत्र में एक स्वस्थ और बेहद जरूरी क्रांति के रूप में देखा जाना चाहिए. यह समय आ गया था, और @adityadharfilms ने उम्मीदों से कहीं बढ़कर काम किया है’.

1500 करोड़ रुपये कमाएगी धुरंधर: द रिवेंज ?

बता दें, राकेश रोशन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के खुद एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने आधुनिक इंडियन सिनेमा को कृष जैसी बिगेस्ट सुपरहिट सुपरहीरो फिल्म देकर इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट किया था. उनकी फिल्म कोई मिल गया को नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाज गया था. बात करें, धुरंधर: द रिवेंज की तो इसे आदित्य धर ने ज्यादा समय लेकर तैयार किया है, लेकिन फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ी है. पहली धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया था और अब धुरंधर: द रिवेंज को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा जरूर छू सकती है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News