Friday, March 20, 2026

Honda Motorcycle & Scooter India ने राजस्थान में अपनी दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फ़ैसिलिटी में तीसरी प्रोडक्शन लाइन लगाने की योजना की घोषणा की है.

Share

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने राजस्थान के तपुकरा में अपनी दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फ़ैसिलिटी में तीसरी प्रोडक्शन लाइन लगाने की योजना की घोषणा की है.

इस नई फैसेलिटी के साल 2028 तक चालू होने की संभावना जताई जा रही है, और इससे सालाना प्रोडक्शन क्षमता में 6.70 लाख यूनिट्स की बढ़ोतरी होगी, जिससे प्लांट की कुल क्षमता 20 लाख यूनिट्स से ज़्यादा हो जाएगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के तपुकारा प्लांट ने जुलाई 2011 में 6 लाख यूनिट की शुरुआती क्षमता के साथ काम शुरू किया था, जिसकी क्षमता एक साल के भीतर ही बढ़ाकर दोगुना करके 12 लाख यूनिट कर दिया गया.

फिलहाल, इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 13 लाख यूनिट है, जिसके मार्च 2027 तक थोड़ा बढ़कर 13.4 लाख यूनिट किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

नई प्रोडक्शन लाइन को सपोर्ट करने के लिए, HMSI ने बताया कि वह मौजूदा प्लांट के पास 74,000 वर्ग मीटर ज़मीन खरीदने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

Honda Motorcycle की यह आने वाली लाइन 125cc और 160cc के स्कूटर और मोटरसाइकिल बनाने के लिए डिज़ाइन की जाएगी, जिसमें मांग के हिसाब से प्रोडक्शन में बदलाव करने की सुविधा होगी. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस नई लाइन से लगभग 2,000 अतिरिक्त नौकरियां पैदा होंगी.

इस डेवलपमेंट के साथ-साथ, Honda Motorcycle & Scooter India ने यह भी बताया कि वह अपने दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में भी कैपेसिटी बढ़ाने पर काम कर रही है. एक बार सभी प्लान किए गए विस्तार पूरे हो जाने के बाद, भारत में Honda की कुल सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी के, मौजूदा 62.5 लाख यूनिट्स से बढ़कर 2028 तक लगभग 80 लाख यूनिट्स तक पहुंचने की उम्मीद है.

Read more

Local News