Samsung ने भारत में अपना नया प्रोग्राम Galaxy Forever लॉन्च किया है. यह एक ऐसा ओनरशिप मॉजल है, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को आम लोगों के लिए ज्यादा आसान बनाता है. कंपनी का कहना है कि प्रीमियम सेगमेंट में यूज़र्स को दिलचस्पी बढ़ रही है, लेकिन पूरा पैसा एक साथ देना मुश्किल होता है. इस कारण Galaxy Forever से यूज़र्स Galaxy S26 Ultra या Galaxy S26 Plus को सिर्फ आधे दाम पर एक साल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
12 महीनों के बाद मिलेंगे तीन ऑप्शन
इस प्लान के तहत ग्राहक फोन की कीमत का 50% हिस्सा 12 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई में चुकाते हैं. ग्राहक पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड या Samsung Finance+ का इस्तेमाल कर सकते हैं. Samsung Finance+ खासतौर पर फाइनेंशियल इंक्लूजन के लिए बनाया गया है जहां कम डॉक्यूमेंट्स और जल्दी लोन अप्रूवल मिलता है. एक साल बाद तीन ऑप्शन मिलते हैं:
- फोन वापस करके 50% का असुरड बायबैक ले लें
- फोन रखकर बाकी 50% 12 और नो-कॉस्ट EMI में दें
- अगले फ्लैगशिप में अपग्रेड करें
Samsung Finance+ चुनने वालों को बस फोन वापस करके अगला गैलेक्सी फ्लैगशिप लेना होता है. अगर रखना हो तो 13वें महीने में बाकी अमाउंट पे करना पड़ता है. इस प्लान में Samsung Care+ भी फ्री मिलता है जो 13 महीनों के लिए एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन देता है. वैल्यू करीब 13,999 रुपये की है और जीरो डिडक्टिबल के साथ नो-क्वेश्चन्स-आस्क्ड रिटर्न का वादा है. प्रोग्राम फी हर महीने 749.92 रुपये है जो एक साल के लिए कुल मिलाकर जुड़ता है. यह प्लान सिर्फ Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 Plus पर लागू है.
| मॉडल | शुरुआती कीमत | डिवाइस की ईएमआई | गैलेक्सी फोरएवर प्रोग्राम फीस | मंथली पेमेंट करने का अमाउंट |
| Galaxy S26 Plus | ₹1,19,999 | ₹4,999.96 | ₹749.92 | ₹5,749.88 |
| Galaxy S28 Ultra | ₹1,39,999 | ₹5,833.29 | ₹749.92 | ₹6,583.21 |
इस प्लान का फायदा उठाने के लिए यूज़र्स को Samsung.com पर जाना होगा या देशभर के 1500 से ज्यादा सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स पर जाकर भी यूज़र्स इसका फायदा उठा सकते हैं. क्रेडिट कार्ड नो-कॉस्ट EMI सिर्फ Samsung.com पर मिलेगी जबकि Samsung Finance+ दोनों जगह काम करता है.


