इस वीकेंड नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध होंगी. आइए, उन फिल्मों और सीरीज पर एक नजर डालते हैं जिन्हें आप ऑनलाइन देख सकते हैं…
‘बॉर्डर 2’
स्ट्रीमिंग डेट: 20 मार्च
ओटीटी रिलीज: नेटफ्लिक्स
एक्शन-वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें ‘ऑपरेशन चंगेज खान’ पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है. इस फिल्म को दो हिस्सों में बांटा गया है. फिल्म का पहला हिस्सा अलग-अलग टुकड़ियों के सैनिकों की ट्रेनिंग और उनकी निजी जिंदगी पर केंद्रित है, जबकि दूसरा पार्ट युद्ध की घटनाओं को दर्शाता है.
‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’
स्ट्रीमिंग डेट: 20 मार्च
ओटीटी रिलीज: नेटफ्लिक्स
पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन एक कल्ट क्लासिक फिल्म है, जो 1940 के दशक में, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की कहानी को दर्शाती है. यह एक रिटायर्ड टॉमी शेल्बी (सिलियन मर्फी) की कहानी है. उसे तब दोबारा एक्शन में उतरना पड़ता है, जब उसका नाजायज बेटा, ड्यूक शेल्बी (बैरी कीओघन), ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ नाम के गैंग पर कब्जा कर लेता है. यह गैंग गैर-कानूनी सट्टेबाजी, हिंसा जैसी वारदातों में शामिल है.
‘चिरैया’
स्ट्रीमिंग डेट: 20 मार्च
ओटीटी रिलीज: जियोहॉटस्टार
इस सोशल ड्रामा में दिव्या दत्ता ‘कमलेश’ की भूमिका निभा रही हैं. कमलेश एक आदर्श बहू, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह से उलट-पुलट हो जाती है, जब उसकी नई देवरानी यह खुलासा करती है कि उसका पति उसका यौन शोषण कर रहा है. अपनी खुद की सामाजिक प्रतिष्ठा को दांव पर लगाते हुए, कमलेश अपनी देवरानी के साथ खड़े होने का फैसला करती है, और उस समाज और कानूनी व्यवस्था को चुनौती देती है, जो अक्सर शादी के बंधन में सहमति के महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं.
‘जटाधारा’
स्ट्रीमिंग डेट: 20 मार्च
ओटीटी रिलीज: जी5
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधारा एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक ऐसे कॉर्पोरेट कर्मचारी पर आधारित है जो अलौकिक घटनाओं पर विश्वास करने से इनकार करता है. फिल्म के सीन जबरदस्त सस्पेंस पैदा करते हैं.
‘जैज सिटी’
स्ट्रीमिंग डेट: 19 मार्च
ओटीटी रिलीज: सोनी लिव
सौमिक सेन की निर्देशित जैज सिटी एक बंगाली हिस्टोरिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसके 10 एपिसोड है. यह 1970 के दशक के कलकत्ता के जासूसों, क्रांतिकारियों और संगीतकारों पर केंद्रित है. यह 1971 के कलकत्ता में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध पर आधारित है.
‘लैंडलॉर्ड’
स्ट्रीमिंग डेट: 19 मार्च
ओटीटी रिलीज: जी5
जदेशा के. हम्पी की निर्देशित, लैंडलॉर्ड एक कन्नड़ एक्शन-ड्रामा है जिसमें दुनिया विजय मुख्य भूमिका में हैं. वह एक आदर्शवादी और शांत स्वभाव के मजदूर का किरदार निभा रहे हैं, उनका यह किरदार अपनी पत्नी निंगव्वा (रचिता राम) और बेटी भाग्य (रितन्या) को एक खुशहाल जीवन देने के लिए जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा खरीदना चाहते हैं.


