Friday, March 20, 2026

एलपीजी की किल्लत का असर अक्षय कुमार के घर तक पहुंच गया है जानें ‘खिलाड़ी कुमार’ के घर का चूल्हा कैसे जल रहा है.

Share

पूरे देश में बीते कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर्स की कमी के कारण हाहाकार मचा हुआ है. इस समस्या ने कई लोगों को अपनी दुकानें और रेस्टोरेंट बंद करने पर मजबूर कर दिया है. वहीं, सिलेंडर्स की कालाबाजारी के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं. वहीं, कुछ लोग अपने घरों में सिलेंडर जमा करके रख रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने इस संकट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, और साथ ही अपने और अपनी पत्नी के घर की स्थिति के बारे में भी जानकारी साझा की है.

मंगलवार, 17 मार्च को अक्षय कुमार मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में मंच से लोगों को संबोधित करते हुए एलपीजी सिलेंडर की चल रही कमी पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय से एलपीजी सिलेंडर की कमी पर अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया. इस पर जवाब देते हुए खिलाड़ी कुमार ने कहा, ‘अभी तक मेरे घर में गैस की कोई कमी नहीं है. अभी तक तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन मेरी वाइफ ने कल ही 2 इंडक्शन ऑर्डर किए हैं.’

इसी बीच किसी ने सवाल किया कि क्या आपको ये आसानी से मिल गए या नहीं, क्योंकि आसानी से ये नहीं मिल रहे हैं. इस पर एक्टर ने कहा, वो घर पर पहुंचे हैं या नहीं, यह मुझे नहीं पता.’

संकट के इस दौर में, कई परिवार इंडक्शन स्टोव, माइक्रोवेव ओवन और एयर फ्रायर जैसे खाना पकाने के ऑप्शन को अपनाकर इस संकट से निपटने की तैयारी कर रहे हैं.

मुंबई और आसपास के इलाकों में एलपीजी की चल रही कमी के बीच, महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि राज्य सरकार ने बढ़ती कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के परिवहन और वितरण हेतु पुलिस सुरक्षा को अधिकृत किया है.

एलपीजी संकट ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर काफी असर डाला है. गैस और पाइप वाली नैचुरल गैस, दोनों की सप्लाई में रुकावटों के कारण कई रेस्टोरेंट ने या तो अपना काम-काज कम कर दिया है या पूरी तरह से बंद कर दिया है.

Read more

Local News