Thursday, March 19, 2026

रजनीकांत ने आधव अर्जुन द्वारा उनके बारे में की अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की है.

Share

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक्टर-टीवीके के जनरल सेक्रेटरी आधव अर्जुन ने अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए. आज, 17 मार्च को रजनीकांत ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने आधव के उनके बारे में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है.

थलाइवा ने, मंगलवार, 17 मार्च को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट पोस्ट किया. इस स्टेटमेंट में उन्होंने तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के जनरल सेक्रेटरी आधव अर्जुन के दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा है, ‘आधव अर्जुन, जो टीवीके पार्टी (तमिलगा वेट्री कझगम) में एक अहम पद पर हैं, ने हाल ही में मेरे बारे में एक ऐसी राय जाहिर की जो सच के बिल्कुल उलट थी.’ उन्होंने उन राजनीतिक नेताओं, फैंस और मीडिया सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इन अपमानजनक टिप्पणियों की आलोचना की.

उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा, ‘सभी राजनेताओं, फिल्मी इंडस्ट्री, मीडिया के सदस्यों और फैंस (जिन्हें मैं भगवान मानता हूं, जिनकी वजह से मैं जिंदा हूं) का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. इन सभी ने उनकी अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की और मेरे समर्थन में अपनी आवाज उठाई.’ उन्होंने आगे कहा, ‘समय बोलता नहीं, लेकिन वह इंतजार करता है और जवाब देता है.’

यह विवाद 12 मार्च को चेन्नई में टीवीके द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ, जिसके दौरान आधव अर्जुन ने आरोप लगाया था कि टीवीके नेतृत्व ने रजनीकांत को धमकी दी थी और उन्हें राजनीति में आने से रोक दिया था.

Read more

Local News