Dhanbad : बक्सर निवासी ड्राइवर उमा शंकर ने बताया कि गोधर पंप के पास खलासी नीतीश कुमार के साथ खड़ा था। कुसुंडा कोलियरी से कोयला लोड कराने के लिए वाहन को लगाया था। इसी बीच तीन लोग पैदल ही उनके पास पहुंचे और खैनी मांगा। उमा शंकर ने कहा-मेरे पास नहीं है। इस पर अपराधी गाली गलौज करने लगे और इसी बीच अपराधियों ने ड्राइवर और खलासी को गोली मार दी। उमा शंकर सिंह को दो गोली जबकि नीतीश को एक गोली लगी है।
इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई है। केंदुआडीह थाना प्रभारी ने बताया की सूचना पाकर दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। घटना की छानबीन की जा रही है, जल्दी अपराधी पकड़े जाएंगे।



