Thursday, March 12, 2026

रश्मिका मंदाना ने 8 साल पुरानी मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है, इस मामले पर उन्होंने लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है.

Share

 साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर लोगों से मुस्कुराते हुए मिलती है. लेकिन, आज कुछ ऐसा हुआ है, जिससे वह काफी नाराज हुई हैं और उस मुद्दे पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. श्रीवल्ली ने गुरुवार को एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है.

12 मार्च को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लीगल नोटिस पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने स्टेटमेंट में उन लोगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जो लगभग आठ साल पहले की एक प्राइवेच बातचीत को लीक कर रहे हैं. यह घटना रश्मिका की फरवरी 2026 में एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी के कुछ ही समय बाद सामने आई है.

Rashmika Mandanna

स्टेटमेंट में एनिमल एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मेरे प्यारे लोगों के लिए जो अब तक इस शानदार सफर में मेरे साथ रहे हैं. मैंने देखा है कि मेरी बातों को गलत मतलब निकाला गया, जो बातें मैंने कभी नहीं कहीं उन्हें झूठी बातों में बदल दिया गया, और व्यूज, रीच और एंगेजमेंट के लिए नफरत को बढ़ाया गया. इस सब के दौरान, जबकि इससे मुझे दुख हुआ तब भी मैंने सब्र और चुप्पी चुनी. मैंने माना कि लोगों की नजरों में रहने से कभी-कभी गलत आलोचना भी होती है, लेकिन जब तक मैं खुद के प्रति सच्ची और खुश रहूंगी, अपने आस-पास खुशी फैलाऊंगी, चीजें ठीक हो जाएंगी. हालांकि, पिछले 24 घंटों में जो हुआ है, वह एक ऐसी लाइन पार कर गया है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘एक पुरानी प्राइवेट बातचीत, जो लगभग आठ साल पुरानी मानी जा रही है, ऐसा लगता है कि इसमें शामिल लोगों की जानकारी या सहमति के बिना रिकॉर्ड की गई और फैलाई गई. उस बातचीत का एक छोटा सा हिस्सा अब जानबूझकर गलत तरीके से बड़े पैमाने पर फैलाया गया है, जिससे विवाद खड़ा हो जाए. यह सब मेरी पर्सनल लाइफ में हाल की घटनाओं के साथ मेल खाता है. लोग किस हद तक जा सकते हैं? ऐसा करके, उन्होंने मेरे परिवार और उन लोगों को, जिनसे मेरे अच्छे रिश्ते हैं, और जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, क्या मिलेगा? उन्हें इस मामले में उन्हें घसीटा गया है. यह प्राइवेसी में दखल और गुमराह करने वाली और बदनाम करने वाले कंटेंट का सर्कुलेशन है.’

अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने आगे लिखा है, ‘आठ साल तक, जब ये सारे अटैक मुझ तक सीमित थे, मैंने चुप रही, लेकिन जब आज, दूसरे लोग इसमें शामिल हो रहे हैं, तो मैं और चुप नहीं रह सकती. मैंने एक बाउंड्री लगाने का फैसला किया है.’

उन्होंने सभी से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है, ‘मैं सभी इन्फ्लुएंसर और लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं जो यह कंटेंट या इससे जुड़ी बातें फैला रहे हैं, कि वे इसे तुरंत हटा दें. ऐसा करने के लिए आपके पास इस स्टेटमेंट के समय से 24 घंटे हैं. ऐसा न करने पर, कल से, लागू कानून के अनुसार, सही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी – जिसमें बदनाम करने वाले या प्राइवेसी का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को लगातार फैलाने में शामिल लोगों, इन्फ्लुएंसर, डिजिटल प्लेटफॉर्म को कानूनी नोटिस जारी करना शामिल है. यह कदम हल्के में नहीं उठाया गया है, लेकिन यह जरूरी हो गया है.’

Read more

Local News