Wednesday, March 11, 2026

वेडिंग रिस्पेशन की झलक दिखाने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी प्रधानम और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं.

Share

 रश्मिका मंदाना अपने स्टार पति विजय देवरकोंडा के साथ शादी के जश्न की झलकियां फैंस के साथ साझा कर रही हैं. शादी के कुछ दिनों बाद, न्यूली वेड कपल ने प्रधानम और मेहंदी सेरेमनी की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें शादी से पहले की अंतरंग रस्मों की झलक दिखाई गई है.

रश्मिका ने मंगलवार (10 मार्च) को इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी की तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों में भाग लेते हुए उनके खुशी के पल कैद हुए हैं.

जहां, पहली तस्वीर में विजय उनके माथे को चुमते हुए दिख रहे हैं, तो वहीं कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनों से घिरी हुई मुस्कुराती और समारोह का आनंद लेती नजर आ रही हैं. आखिरी तस्वीरों में रश्मिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं.

इन खूबसूरत पलों को साझा करते हुए श्रीवल्ली ने कैप्शन में लिखा है, ‘25.02.26… यह प्रधानम और मेहंदी की शाम थी. यह बहुत परफेक्ट था लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गया. आपने क्या शानदार पीस बनाया है तोरानी, ​​इसे हमारे लिए इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद.’

वहीं, विजय देवरकोंडा ने प्रधानम और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘प्रधानम और मेहंदी की शाम. काफी मस्ती भरा था. एक शाम जिसे पूरी तरह से जिया गया, एक ऐसी शाम जिसमें काश 100 घंटे और होते.’

प्रधानम क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानम एक पारंपरिक तेलुगु सगाई की रस्म है जो आमतौर पर शादी से पहले होती है. इसमें दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले शादी की औपचारिक घोषणा करते हैं और आशीर्वाद देते हैं. दूल्हे का परिवार दुल्हन को कपड़े, गहने और दूसरे तोहफे देता है, यह सब वैदिक रीति-रिवाजों के साथ होता है.

रश्मिका-विजय की शादी
रश्मिका-विजय ने इसी साल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए. शादी के बाद, रश्मिका और विजय ने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें इंडस्ट्री के सितारे और अन्य लोग शामिल हुए थे.

Read more

Local News