सलमान खान के पिता और स्क्रीन राइटर सलीम खान के हेल्थ पर अपडेट आया है. आइए जानें उनकी हालत कैसी है.
मशहूर स्क्रीन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान के हेल्थ को लेकर एक खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहतर काफी बेहतर हैं. उम्मीद है कि वह इसी हफ्ते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को ब्रेन क्लॉट का पता चलने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया और अब उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. यदि उनकी सेहत इसी तरह बेहतर होती रही, तो उन्हें अगले तीन से चार दिनों में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है.
सलीम खान के स्वास्थ्य में सुधार की खबर से खान परिवार ने राहत की सांस ली है. सलमान खान समेत परिवार के सभी सदस्य पिछले कई दिनों से उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे.
रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और इलाज के बाद अब डॉक्टर उनकी रिकवरी से संतुष्ट बताए जा रहे हैं. हालांकि देशभर से उनके फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं. वहीं, परिवार को उम्मीद है कि डॉक्टरों की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद सलीम खान इस हफ्ते घर लौट सकते हैं.
हालांकि, इस सलीम खान के हेल्थ पर अभी तक परिवार और हॉस्पिटल की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. लेकिन इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया था.
आमिर खान ने कहा, ‘मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. वह आईसीयू में थे, इसलिए मैं उनसे मिल नहीं पाया, लेकिन मैं उनके परिवार के साथ बैठा था.’
बता दें कि सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया था.


