रणवीर सिंह की अभिनीत और आदित्य धर की निर्देशित आगामी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है. फैंस फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनके इंतजार को अब रणवीर सिंह ने फुल स्टॉप लगाया है. उन्होंने आज (6 मार्च) धुरंधर 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम कन्फर्म किया है.
शुक्रवार को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर रिलीज की डिटेल्स शेयर करते हुए, रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई पोस्टर शेयर किए है और धुरंधर 2 का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है, उसके बारे में जानकारी दी है.
उन्होंने सभी भाषाओं में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आएगा. धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है.
पहले फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज करने की योजना थी, जिसे बाद में 6 मार्च तक टाल दिया गया था. अब आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा.
धुरंधर: द रिवेंज 5 भाषाओं में रिलीज होगी, यानी हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़. इस जबरदस्त स्पाई-एक्शन थ्रिलर को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले दुनिया भर के थिएटर में आएगी.
‘धुरंधर 2’ कन्नड़ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म फिल्म टॉक्सिक से क्लैश होने वाली थी. लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. अब रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर को ‘उस्ताद भगत सिंह’ से कड़ी टक्कर मिलेगी. पवन कल्याण की यह फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है, इसलिए देखना यह होगा कि ये दोनों फिल्में एक-दूसरे के सामने टिक पाएंगी या नहीं.


