मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. अपनी सेहत और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. खान-पान के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहेगी. आपके खर्चे बढ़े रहेंगे, लेकिन इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको इस सप्ताह बिजनेस में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर संग व्यापार में लाभ मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों के प्रमोशन के चांस बन रहे हैं. प्रेम संबंधों के लिए समय कुछ तनाव वाला रहेगा. आपका प्रेमी साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. वैवाहिक संबंध पर भी ध्यान देना होगा. शिक्षा को लेकर यह सप्ताह अच्छा है. आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा.
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला सप्ताह ठीक रहेगा. आपकी सेहत और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नियमित व्यायाम करें और अपना रूटीन चेकअप करवाएं. आर्थिक स्थिति सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी खराब रह सकती है, परंतु किए गए निवेश से लाभ होगा. नौकरीपेशा वालों को अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है. बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी, तभी मनचाहे परिणाम मिलेंगे. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. अपने साथी के साथ रिश्तों को मधुर बनाए रखेंगे. वैवाहिक संबंध भी अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे भी सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहेंगे.
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी वाला हो सकता है. सेहत के लिए समय कुछ दिक्कत देने वाला रहेगा. स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए मेहनत करनी होगी. अपनी आमदनी और खर्चों में तालमेल बनाकर चलें तो अच्छा रहेगा. व्यापारी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे. नौकरीपेशा वाले जातक तरक्की प्राप्त कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों से आपकी किसी बात पर बहस हो सकती है. जीवनसाथी के साथ वैवाहिक संबंधों में रिश्तो में कड़वाहट को दूर करेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. आपका मन पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है.
कर्क- आने वाला नया सप्ताह कर्क राशि के लिए सही रहेगा. स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है. अपनी डेली रूटीन में बदलाव की कोशिश करें. खानपान पर नियंत्रण बरतें. आर्थिक स्थिति के हिसाब से भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपके पास धन की कमी नहीं रहेगी. व्यापारियों की बिजनेस पार्टनर संग ट्यूनिंग थोड़ी कमजोर रहेगी, जिसका असर बिजनेस पर पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों का ऑफिस में रुतबा बना रहेगा. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. प्रेमी साथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. आप अपने जीवनसाथी के साथ ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया है. पढ़ाई के साथ-साथ अलग एक्टिविटी में भी ध्यान लगा रहेगा.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह नया सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी सेहत और स्वास्थ्य दोनों उत्तम रहेंगे, परंतु मौसम के बदलाव के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है. आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी. किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने का प्रयास करें. आपके बिजनेस में आपकी काबिलियत साफ नजर आएगी. नौकरीपेशा वाले जातकों का मन कामकाज में लगा रहेगा. आप अपने प्रेमी साथी संग रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. आपके वैवाहिक संबंधों में भी गर्माहट बनी रहेगा. शिक्षा के लिए यह सप्ताह कमजोर रहेगा. आपका मन पढ़ाई-लिखाई की जगह इधर-उधर की बातों में ज्यादा लगेगा.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. गलत खानपान के चलते आपकी सेहत बिगड़ सकती है. ब्लड प्रेशर का भी ध्यान रखना होगा. आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह सामान्य रहेगी. पुराने किए गए निवेश से लाभ होगा. व्यापारी बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे और कामयाबी भी मिलेगी. सरकारी नौकरी वाले जातकों को सरकार से बड़ा लाभ मिल सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा. आप अपने रिश्ते को समय देने का प्रयास करें. वैवाहिक संबंध अच्छे से चलेंगे. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देंगे.
तुला- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपको सेहत को लेकर ध्यान देना होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपना व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय ठीक रहेगा. प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे. आप अपने साथी से दिल की बात कह सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव दिख रहा है. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा बना रहेगा. आप कंपटीशन में भाग लेना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा दिखाई दे रहा है. आपकी सेहत मौसम के बदलाव के कारण बिगड़ सकती है. खांसी-जुकाम, बुखार परेशान बढ़ा सकते हैं. व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च ना करें. नौकरी वाले जातक ऑफिस में बहुत अधिक सोच समझकर कार्य करें. प्रेम संबंधो को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. आपके साथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया है. पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देंगे और कंप्टीशन में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं.
धनु- आने वाला नया सप्ताह धनु राशि की जातकों के लिए ठीक रहेगा. संतुलित खानपान से स्वास्थ्य संभला रहेगा. मेडिटेशन और योगासन का सहारा लें. इस हफ्ते आपकी इनकम अधिक रहेगी, परंतु अधिक खर्चे परेशान करेंगे. व्यापारियों के लिए सबसे समय अच्छा है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. नौकरी वाले जातको के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका झुकाव अपने प्रेमी साथी की ओर अधिक रहेगा. वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पढ़ाई-लिखाई के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपकी बुद्धि तेज रहेगी. हर क्षेत्र में आप का नाम रोशन होगा.
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. अपनी सेहत का ध्यान रखें और मॉर्निंग वॉक करें. नियमित व्यायाम भी आपके लिए लाभदायक है. आर्थिक स्थिति को लेकर आप बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे. आपको बहुत बड़ा बेनिफिट मिल सकता है और खर्चों में कमी होगी. नौकरी वाले जातक अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए समय बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. उनका मन पढ़ाई में लगेगा. हर क्षेत्र के कंप्टीशन में सफलता प्राप्त कर सकते है.
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी सेहत सप्ताह की शुरुआत में ठीक रहेगी, परंतु बीच में दांत दर्द परेशान कर सकता है. रुपए- पैसे की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. किसी प्रकार का कोई आर्थिक संकट नहीं रहेगा. आप अपने घर के लिए भी सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं. आपका व्यापार उन्नति कर सकता है. व्यापारियों को नया व्यापार खोलने में भी बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों को लेकर समय थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. आपका साथी के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखते हुए बातचीत करें. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. आपका जीवन साथी आपको कोई उपहार दे सकता है. विद्यार्थियों की बात करें तो शिक्षा को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा. इस सप्ताह धन अधिक खर्च हो सकता है. व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरी वाले जातकों को काबिलियत के दम पर कामयाबी मिल सकती है. प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया रहेगा. आपकी लव मैरिज हो सकती है. वैवाहिक संबंध भी अच्छे रहेंगे, परंतु वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे, कंपटीशन में कामयाबी मिल सकती है.


