Tuesday, February 24, 2026

iQOO 15R को भारत में लॉन्च कर दिया गया है.

Share

 iQOO 15R को आज भारत में लॉन्च कर दिया है. आइकू ने इससे पहले iQOO 15 को लॉन्च किया था और अब iQOO 15R को भी उसी फ्लैगशिप सीरीज के तहत लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में कंपनी ने फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी, बेहतरीन क्वालिटी वाला डिस्प्ले और एक दमदार कैमरा सेटअप भी दिया है. ओवरऑल, आइकू का यह फोन एक ऑन-पेपर एक अच्छा फोन लग रहा है. आइए हम आपको iQOO 15R के बारे में बताते हैं. भारत में इस फोन की कीमत 44,999 रुपये से शुरू होती है.

iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन (1260 x 2750 पिक्सल्स) वाली AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक का है है. इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स और PWM डिमिंग रेट 4320Hz है और यह HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है. कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में गेमिंग के दौरान स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz तक भी सपोर्ट करता है, जो इस फोन की सबसे खास बातों में से एक हो सकती.

iQOO 15R: स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 15R में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि इसका AnTuTu स्कोर 3.5 मिलियन यानी 35 लाख रुपये से भी ज्यादा है. इस प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 826 GPU चिप भी दी गई है. इस चिपसेट के साथ फोन में 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलेगी.

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से में 50MP का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. फोन का दूसरा बैक कैमरा 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस फोन की सबसे खास बातों में से एक इसकी बैटरी है. कंपनी ने इस फोन में 7,600mAh की बैटरी दी है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन के साथ बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, GPS, और एक USB Type-C port दिया गया है. इसके अलावा फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ भी आता है, जो फोन को पानी और धूल से बचाए रखने में मदद करता है.

iQOO 15R की कीमत

  • इस फोन का पहला वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 44,999 रुपये है.
  • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 47,999 रुपये है.
  • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 52,999 रुपये है.

iQOO 15R को कंपनी ने डार्क नाइट और ट्रिंफ सिल्वर कलर्स में लॉन्च किया है. इस फोन को अमेज़न और आइकू इंडिया स्टोर के साथ-साथ वीवो के रिटेल स्टोर्स पर जाकर भी प्री-बुक किया जा सकता है. प्री-बुकिंग आज ही दोपहर 1 बजे से शुरू हो चुकी है. फोन की बिक्री 3 मार्च की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, लेकिन अर्ली बायर्स फोन को 2 मार्च की सुबह 10 बजे से खरीद सकेंगे.

इस फोन पर HDFC और Axis Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड या ईएमआई से खरीदने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, लॉन्च ऑफर के रूप में मिल रहा है. इसके अलावा इस फोन को खरीदने वाले यूज़र्स को 1,899 रुपये का iQOO या Vivo का TWS भी मुफ्त मिलेगा.

Read more

Local News