Sunday, March 22, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra का Privacy Display फीचर जल्द Xiaomi, Vivo और Oppo फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी दिख सकता है.

Share

स्मार्टफोन की दुनिया में प्राइवेसी अब एक बड़ा और अहम मुद्दा बन चुका है. लोग अपने फोन पर बैंकिंग डिटेल्स, पर्सनल चैट और शॉपिंग से जुड़ी जानकारी देखते हैं. ऐसे में स्क्रीन पर दिखने वाला कंटेंट आसपास खड़े लोगों को भी नज़क आ सकता है. ऐसी समस्या खासतौर पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ज्यादा देखने को मिलती है, जब आप अपनी सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे हो और बगल में बैठा या खड़ा कोई यात्री आपके फोन स्क्रीन को आसानी से देख पाता है. इसी समस्या का हल निकालने के लिए सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप डिवाइस में एक खास फीचर लाने जा रही है.

साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि उसका अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Ultra एक नए ‘Privacy Display’ फीचर के साथ आएगा. यह हार्डवेयर लेवल टेक्नोलॉजी होगी, जो स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को सीमित कर देगी यानी फोन सीधे सामने से देखने पर साफ दिखेगा, लेकिन साइड से झांकने पर स्क्रीन का कुछ हिस्सा धुंधला या छिपा रहेगा. इससे नोटिफिकेशन, पर्सनल मैसेज या पेमेंट से जुड़ी जानकारी दूसरों की नजरों से सुरक्षित रहेगी.

चाइनीज़ स्मार्टफोन्स में भी होगा प्राइवेसी डिस्प्ले

अब एक मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि चीन की कई स्मार्टफोन कंपनियां भी इसी तरह की ‘स्पाई स्क्रीन’ टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं. बताया जा रहा है कि ये फीचर इस साल के आखिर तक आने वाले फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो Xiaomi, Vivo और Oppo जैसे ब्रांड्स अपने प्रीमियम मॉडल्स में यह सुविधा दे सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के आसपास लॉन्च होने वाले टॉप मॉडल्स में यह नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ये कंपनियां सैमसंग डिस्प्ले की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगी या फिर किसी अन्य सप्लायर जैसे BOE से डिस्प्ले पैनल्स लेंगी.

The privacy display feature can also be found in the phones of Chinese companies.

हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में इस प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को लेकर कई लीक्स सामने आए थे, जिसके बाद सैमसंग ने खुद इसे आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया. टेक इंडस्ट्री में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब प्राइवेसी सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हार्डवेयर लेवल पर भी सुरक्षा मिलेगी.

अगर चाइनीज़ ब्रांड्स भी यह फीचर अपनाते हैं, तो आने वाले समय में ओप्पो, वीवो और शाओमी जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में प्राइवेसी एक स्टैंडर्ड फीचर बन सकती है. आने वाले कुछ महीनों में पता चल जाएगा कि चाइनीज़ कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर देती है या नहीं.

Read more

Local News