Sunday, March 15, 2026

सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे की जीत में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने 26 गेंदों पर 45 रन जड़कर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.

Share

 जिम्बाब्वे ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपने आखिरी T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप गेम में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर चौंका दिया. जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा इस जीत के नायक रहे. बता दें, रजा ने 26 गेंदों पर दो चौके और छक्के जड़कर 45 रन बनाए. उनकी इस पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने तीन गेंद बाकी रहते 182 रन का टारगेट हासिल कर लिया. बता दें, रजा ने अपनी शानदार पारी से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड जीता.

रजा ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा
जानकारी के मुताबिक रजा आईसीसी (ICC) इवेंट में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए हैं. उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 76 रन की पारी खेलकर यह अवॉर्ड जीता था. उस समय, रोहित 37 साल और 331 दिन के थे, जबकि रजा अभी 39 साल और 301 दिन के हैं.

रजा ने शोएब मलिक को भी पीछे छोड़ दिया
रजा टी-20 वर्ल्ड (T20 World Cup 2026) वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं, उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बैटर शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा है. अब, लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ सनथ जयसूर्या हैं. इस श्रीलंकाई बैटर ने 39 साल और 345 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि मलिक ने POTM अवॉर्ड जीतने के समय 39 साल और 279 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

ब्रायन बेनेट ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई
रजा के अलावा, जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने भी 48 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 63 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई. ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर की तिकड़ी ने गेंद से चमक बिखेरी और दो-दो विकेट लिए. श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 41 गेंदों पर 62 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई क्योंकि टीम इस लक्ष्य को हासिल बचाव नहीं कर पाई. सिर्फ दिलशान मदुशंका ही 7 से कम की इकॉनमी से बॉलिंग कर पाए, जबकि बाकी सभी महंगे रहे.

Read more

Local News