जानकारी देते हुए बिशुनपुर थाना के केस के आईओ कामू पासवान ने बताया है कि मामला 21 दिसंबर का है. उस दिन चिंगरी नवाटोली में विक्रांत उरांव व अशोक उरांव के बीच उधारी पैसा के लेन देन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए दिए गए 5सौ रूपए की मांग विक्रांत द्वारा अशोक उरांव से की जा रही थी. मगर नशे की हालत में अशोक उरांव के इनकार करने पर विक्रांत ने मुक्का अशोक उरांव को जड़ दिया था.
विक्रांत के मुक्का मारने से उसको बहुत चोट आई थी, इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए परिजनों ने बिशुनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से आनन फानन में सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया. मगर इलाज के क्रम में अशोक उरांव की मौत हो गई थी.



