Sunday, March 22, 2026

इनफिनिक्स ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ एक बड़ी बैटरी मिलती है.

Share

इनफिनिक्स ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम Infinix Note Edge 5G है. इस फोन में कंपनी ने 1.5K LTPS 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है. इसके अलावा इसमें 6,500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है. यह फोन मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया गया है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

Infinix Note Edge 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच की 1.5K (1,208×2,644 pixels) रेजॉल्यूशन वाली LTPS 3D curved AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस फोन का टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है. यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है.

इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 GPU के साथ आता है. इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया गया है.

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 50MP का है, जो f/1.8 अपर्चर और डुअल फ्लैश सेटअप के साथ आता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के लिए डुअल सिम सपोर्ट, 5G नेटवर्क्स, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, USB Type-C, OTG support, FM radio और USB Type-C port सपोर्ट दिया गया है.

यह फोन IP65 rating के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन को पानी और धूल से प्रोटेक्शन मिलती है. इस फोन की सबसे खास बातों में से एक इसकी बैटरी है, जो 6500mAh की है. यह बैटरी 45W की फास्ट चार्जिंग और 10W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

कीमत, कलर्स और ऑफर्स

  • Infinix Note Edge 5G का पहला वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है.
  • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये है.
  • इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है.
  • इस फोन को कंपनी ने लूनर टाइटेनियमस स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है.
  • इस फोन की बिक्री 25 फरवरी से इनफिनिक्स इंडिया के ऑनलाइन स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.
  • इसके अलावा इनफिनिक्स ने SBI और ICICI बैंक कार्ड-होल्डर्स के लिए 2,000 रुपये तक का लॉन्च ऑफर भी दिया है.

इसके अलावा यह फोन खरीदने वालों को फोन खरीदने की तारीख से अगले 6 महीने तक के लिए वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी और एक साथ के लिए एक्सटेंडेंड वारंटी भी मिलेगी.

Read more

Local News