Friday, February 13, 2026

Apple iPhone 17e जल्द लॉन्च हो सकता है, इसमें A19 चिप, 48MP कैमरा, Dynamic Island और MagSafe मिलने की उम्मीद है.

Share

अमेरिका और दुनिया की सबसे लोकप्रिय टेक कंपनियों में से एक एप्पल जल्द ही अपनी नई आईफोन सीरीज यानी iPhone 17 सीरीज में एक नया और सबसे सस्ता मॉडल जोड़ने वाली है. इस फोन का नाम iPhone 17e होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने टेक मार्केट में चर्चा बढ़ा दी है.

  • ऐसा बताया जा रहा है कि iPhone 17e का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल I PHONE 6E जैसा ही हो सकता है, जिसे फरवरी 2025 में लॉन्च किया गया था. अब इस साल भी कंपनी फरवरी के महीने में ही अपग्रेडेड मॉडल को लॉन्च कर सकती है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e को 19 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

बहरहाल, हाल ही में Front Page Tech नाम के एक यूट्यूब चैनल पर जॉन प्रॉसर ने एक कॉन्सेप्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में iPhone 17e के संभावित डिजाइन और रंगों को दिखाया गया है. वीडियो के मुताबिक, फोन में Dynamic Island फीचर दिया जा सकता है, जो पहले केवल प्रीमियम मॉडल्स में देखने को मिलता था. इसके अलावा इसमें MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है.

कलर्स की बात करें तो iPhone 17e को व्हाइट, ब्लैक और लैवेंडर कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है. फोन के बेजल्स पतले रहने की उम्मीद है, ताकि यूज़र्स का डिस्प्ले एक्सपीरियंस बेहतर हो सके. कैमरा सेटअप की बात करें, iPhone 17e में पीछे की तरफ सिंगल रियर कैमरा हो सकता है. इसके साथ LED फ्लैश और एक सेकेंडरी माइक्रोफोन भी दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

फोन के बाएं तरफ वॉल्यूम बटन और एक Action Button दिया जा सकता है, जबकि दाईं ओर पावर बटन होगा. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Apple का नया A19 चिपसेट मिल सकता है, जिसे कंपनी के C1X चिप के साथ जोड़ा जा सकता है. डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है, जो पिछले मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है. इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. कीमत की बात करें तो iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग 599 डॉलर यानी करीब 57,000 रुपये हो सकती है.

Read more

Local News