आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Anthropic ने अपने चैटबॉट Claude के फ्री यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने ऐलान किया है कि अब Claude के फ्री प्लान पर भी कुछ ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो पहले सिर्फ Pro और Max प्लान लेने वालों को ही मिलते थे. इसका मतलब है कि अब जो भी यूज़र Claude में लॉग इन है, वह इन नई सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
पहला फीचर: सबसे पहले बात करें File Creation फीचर की. इस फीचर की मदद से यूज़र सीधे चैट के अंदर ही अलग-अलग तरह की फाइल बना सकते हैं. जैसे- स्प्रेडशीट, डॉक्यूमेंट या कोड फाइल. पहले यूज़र को टेक्स्ट कॉपी करके खुद फॉर्मेट करना पड़ता था, लेकिन अब खुद ही .csv, .pdf या .py जैसे फॉर्मेट में तैयार फाइल बना देता है, जिसे तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है. इससे काम काफी आसान और तेज हो जाता है.
दूसरा फीचर: दूसरा बड़ा फीचर Connectors है. यह Anthropic के Model Context Protocol पर काम करता है. इसके जरिए Claude को Google Drive, Notion और Slack जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स से जोड़ा जा सकता है. कनेक्ट होने के बाद चैटबॉट इन प्लेटफॉर्म्स से डेटा निकाल सकता है और कुछ काम वहीं पर कर भी सकता है. इससे फ्री यूज़र भी Claude की एडवांस और एजेंट जैसी क्षमताओं का अनुभव कर पाएंगे.
फ्री में मिलेंगे चारों फीचर्स
तीसरा फीचर: तीसरा फीचर Skills है. इसे आसान भाषा में समझें तो यह कस्टम इंस्ट्रक्शन जैसा है, लेकिन इसके साथ एक तय नॉलेज बेस भी जुड़ा रहता है. यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक स्किल बना सकते हैं या पहले से बनी स्किल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बार-बार एक ही तरह के इंस्ट्रक्शन देने की जरूरत नहीं पड़ती और Claude को समझ में आ जाता है कि उसे किस रोल में जवाब देना है.
चौथा फीचर: इस लिस्ट में आखिरी फीचर Compaction है. अगर कोई लंबी बातचीत चल रही हो और यूज़र कुछ समय बाद दोबारा लौटे, तो यह फीचर पूरी चैट का छोटा समरी बनाकर दे देता है. इससे यह समझना आसान हो जाता है कि पिछली बार कहां बात खत्म हुई थी और आगे क्या करना है. Claude के फ्री प्लान में इन पेड फीचर्स को ऐसे वक्त में जोड़ा गया है, जब ओपनएआई ChatGPT में कर रहा है. ऐसे में यूज़र्स के लिए Claude में आया नया अपडेट काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे एआई मॉडल्स की दुनिया का कंप्टीशन और बढ़ेगा, जिससे फायदा यूज़र्स का होगा.


