हिंदू शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. यह हर साल 12 बार अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. यह एक महीने तक उस राशि में संचरण करते हैं. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. किसी पर सकारात्मक तो किसी पर नकारात्मक होता है.
अभी तक सूर्यदेव मकर राशि में संचरण कर रहे थे. अब ये कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सूर्य का राशि परिवर्तन कभी तरक्की वाला होता है तो कभी तमाम परेशानियां लेकर आता है. इससे पहले सूर्य एक महीने तक मकर राशि में विद्यमान थे, जिसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. वहीं, आज शुक्रवार 13 फरवरी को सूर्यदेव मकर राशि से निकलकर कुंभ में चले गए हैं. इसे कुंभ संक्रांति भी कहा जाता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह परिवर्तन काफी मायने रखता है.
सूर्य का कुंभ राशि में परिवर्तन कुछ राशियों के लिए काफी लाभप्रद रहेगा. वहीं, कुछ को सावधान रहने की जरूरत है. आइये जानते हैं सभी राशियों पर इस परिवर्तन का क्या असर होगा.
- मेष राशि
सूर्य संक्रांति से एक महीने का समय मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा होगा. रिश्ते बेहतर होंगे. प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं. इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके रुके काम बनेंगे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में भी आपको फायदा होगा. व्यापार के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में केवल भाग्य के भरोसे न रहें. जमकर मेहनत करें, लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी.
उपाय – जल में कुमकुम मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें, लाभ होगा. - वृषभ राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर वृषभ राशि वाले लोगों के लिए काफी बेहतर और सकारात्मक होने वाला है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता सामान्य रहेगा. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी में नए मौके मिलेंगे. पदोन्नति के भी योग बनेंगे. कामकाज में आपका मन लगेगा. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भी इस दौरान लाभ होगा. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. सरकार के साथ ही बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. सेहत भी अच्छी रहेगी.
उपाय – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा. - मिथुन राशि
कुंभ संक्रांति से एक महीने तक का समय आपके लिए सामान्य से अच्छा है. रिश्ते भी बेहतर बने रहेंगे. करियर में सफलता मिलेगी. विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा. बिजनेस से जुड़ी यात्रा भी हो सकती है. गोचर के प्रभाव से आप में आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आय के नए स्रोत भी बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे. अभी आपको सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी.
उपाय – गायत्री मंत्र का जाप करना आपके लिए फलदायी रहेगा. - कर्क राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है. अभी रिश्तों का ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. हालांकि, तालमेल बनाए रखने से स्थिति में सुधार हो सकता है. इस दौरान मेहनत से न घबराएं. जमकर मेहनत करें, आपको भाग्य का साथ मिलेगा. इससे आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे. नई नौकरी भी मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का भी समाधान होगा. बिजनेस पार्टनर मतभेद बढ़ सकते हैं. कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है. कई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी.
उपाय – भगवान शिव का अभिषेक करें, लाभ होगा - सिंह राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. हालांकि, जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें. अविवाहितों के विवाह के भी योग बनेंगे. गोचर की इस अवधि में भी संपत्ति खासकर भूमि या वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं. अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध मजबूत होंगे. बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी. शेयर मार्केट में निवेश से लाभ हो सकता है. इस दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा.
उपाय – सूर्याष्टक का पाठ करना आपके लिए फलदायी होगा. - कन्या राशि
सूर्य संक्रांति से एक महीने तक का समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. आपके रिश्ते बेहतर होंगे और उसमें मजबूती आएगी. व्यापार में भी लाभ होगा. विरोधी आपके सामने नहीं टिकेंगे. नौकरीपेशा लोगों के काम में बदलाव भी हो सकता है. आपको वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है. विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है. इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी. कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नजर नहीं आती.
उपाय – गायत्री चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा. - तुला राशि
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर के प्रभाव से तुला राशि वाले लोगों के लिए आने वाला एक महीना काफी चैलेंजिंग रहेगा. इस दौरान आपको अपने रिश्तों का ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद भी हो सकते हैं. हालांकि, इस अवधि में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. सट्टेबाजी से आपको आय हो सकती है. इतना ही नहीं आपको इनकम के अप्रत्याशित स्रोत भी मिल सकते हैं. विदेश में व्यापार से भी लाभ होगा. नौकरी भी अच्छी चलेगी.
उपाय – भगवान सूर्य को प्रतिदिन अर्घ्य दें, लाभ होगा. - वृश्चिक राशि
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा. इस दौरान आपको रिश्तों का खास ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस भी हो सकती है. कार्यस्थल पर सतर्क रहें। नौकरी में बदलाव की स्थिति भी बन सकती है. इस अवधि में आपको बिजनेस पार्टनर के साथ बहस से बचने की जरूरत है. काम को लेकर यात्रा भी हो सकती है. अभी आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. इसलिए आपको बेहद ध्यान से काम करने की जरूरत है. आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा.
उपाय – रोजाना गाय को गुड़ खिलाना शुभ फलदायी होगा. - धनु राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर धनु राशि वाले लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा. आपका रिश्ता भी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे धन की कमी नहीं होगी. इस अवधि में आपको अचानक और विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. व्यापार में भी लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.
उपाय – सूर्य गायत्री मंत्र का पाठ करना फलदायी रहेगा. - मकर राशि
सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा. हालांकि, अभी आपको अपने रिश्तों का ध्यान रखना होगा. आपसी तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी. इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. इस अवधि में आपको बहुत ज्यादा लाभ नहीं होगा, इसलिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी. वैसे, इस अवधि में आपको धन संबंधी कार्यों में भी काफी सफलता मिलेगी. सेहत का ध्यान रखें. पैर दर्द आदि की समस्या हो सकती है.
उपाय – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. - कुंभ राशि
सूर्य अब आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा. हालांकि, अभी को रिश्तों का ध्यान रखना होगा. रिश्तों में तालमेल की कमी के कारण परेशानी हो सकती है. वैसे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. कर्ज से भी राहत मिलेगी. नौकरी में दबाव हो सकता है. नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र में अपना व्यवहार सौम्य रखें. अभी आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा.
उपाय – भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा. - मीन राशि
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से एक महीने तक का समय आपके लिए अच्छा होगा. हालांकि, आपको अपने रिश्तों का ध्यान रखना होगा. रिश्तों में समस्या हो सकती है. आपसी तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. अभी, सावधानी न बरतने के कारण नुकसान भी हो सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. इस दौरान विदेश से जुड़ा कोई काम करने वालों को फायदा होगा. आपको अत्यधिक खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा.
उपाय – गाय को गुड़ खिलाना आपके लिए, लाभकारी होगा.


