Thursday, February 12, 2026

Xiaomi 17 सीरीज भारत में प्रीमियम कीमत पर लॉन्च हो सकती है, Ultra मॉडल 1.25 लाख रुपये तक जा सकता है.

Share

शाओमी की नई फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज को लेकर भारत में कीमतों की चर्चा काफी तेज हो गई है. शाओमी जल्द ही Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक शाओमी 17 सीरीज के भारत में लॉन्च होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, लीक्स और टिप्स के जरिए संभावित कीमतों की जानकारी सामने आ रही है.

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Xiaomi 17 की कीमत करीब 80,000 रुपये हो सकती है. वहीं Xiaomi 17 Ultra लगभग 1,25,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है. अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं तो नई सीरीज अपने पिछले मॉडल्स से काफी महंगी होगी. इससे पहले Xiaomi 16 सीरीज को क्रमशः 64,999 रुपये और 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था.

सैमसंग और एप्पल को टक्कर देगा शाओमी

कीमत के हिसाब से Xiaomi 17 Ultra सीधे तौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 Pro जैसे मॉडल्स को टक्कर देता नजर आ सकता. भारत में Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये के आसपास है. वहीं iPhone 17 और Galaxy S25 की कीमत करीब 80 हजार रुपये से शुरू होती है.स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं. ये फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलेंगे. कैमरा सेगमेंट में Leica ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 6800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी. वहीं Xiaomi 17 में 6.3 इंच का 1.5K OLED 120Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कुल मिलाकर, Xiaomi 17 सीरीज प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है और कीमत के मामले में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Read more

Local News