Saturday, March 21, 2026

सर्दियों के मौसम में गरमा गरम गोभी मटर टिक्की……

Share

मटर से बने स्नैक्स खाना आपको भी पसंद है तो गोभी मटर टिक्की को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गोभी मटर टिक्की बनाने की रेसिपी.

 सर्दियों के मौसम में अक्सर घरों में फूलगोभी और मटर का इस्तेमाल करके सब्जी बनाई जाती है. अगर आप भी सब्जी खाते-खाते बोर हो गए हैं तो गोभी और मटर से कोई नई डिश तैयार कर सकते हैं. आप गोभी मटर टिक्की को बना सकते हैं. गरमा गरम गोभी मटर टिक्की को धनिया पुदीना की चटनी, टमाटर की चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

गोभी मटर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फूलगोभी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • मटर- 1 कप 
  • आलू- 1 (उबला हुआ)
  • बेसन- 2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच

गोभी मटर टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • गोभी मटर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप गोभी को अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई गोभी को हल्का सा निचोड़ लें जिससे पानी निकल जाए. 
  • अब एक बड़े बर्तन में गोभी, उबली हुई मटर और मैश किया हुआ आलू डाल दें. इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें. 
  • फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला को डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप चावल का आटा, बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब इस मिश्रण से छोटे छोटे हिस्से को लें और इसे गोल करके चिपटा कर लें. 
  • तवे पर तेल गर्म करें और टिक्की को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इस तरह से आप सारी टिक्की को तैयार कर लें और घरवालों को सर्व करें. 

Read more

Local News