Thursday, March 19, 2026

 झारखंड में बसंत ऋतु की एंट्री के साथ ही मौसम की आंखमिचौनी शुरु हो गई है…

Share

 झारखंड में बसंत ऋतु की एंट्री के साथ ही मौसम की आंखमिचौनी शुरु हो गई है. सर्दी अब विदाई की राह पर है लेकिन रात और सुबह के वक्त ठंडी हवा चलने से गर्म कपड़ों की जरुरत महसूस की जा रही है. वहीं दिन में धूप के समय गर्मी महसूस होने लगी है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम पारा में मामूली कमी आई है लेकिन यह सामान्य तापमान से ज्यादा रहा है. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है. मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से सिजनल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. सर्दी खांसी के साथ साथ सांस लेने में दिक्कत जैसी बीमारियां देखने को मिल रहीं हैं.

मौसम केंद्र रांची की ओर से 5 फरवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुमला और हजारीबाग में ठीक ठाक सर्दी पड़ रही है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. शेष सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से 15.7 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रमुख शहरों में रांची का न्यूनतम पारा 13.4 डिग्री, जमशेदपुर का 15.7 डिग्री, बोकारो का 12.6 डिग्री, डालटनगंज का 11.1 डिग्री और सरायकेला का 13.9 डिग्री रहा है. वहीं कोडरमा का न्यूनतम पारा 15.4 डिग्री, खूंटी का 11.2 डिग्री, लातेहार का 12.1 डिग्री, लोहरदगा का 11.0 डिग्री, पाकुड़ का 11.5 डिग्री और सिमडेगा का 13.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

Many districts experiencing cold weather and fog Due to change in weather in Jharkhand

चाईबासा में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी

अधिकतम तापमान की बात करें तो चाईबासा पिछले कई दिनों से सबसे ज्यादा गर्म जिला साबित हो रहा है. पिछले 24 घंटों में चाईबासा का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. 4 फरवरी का चाईबासा का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री था. तापमान के मामले में 31.8 डिग्री के साथ सरायकेला जिला दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा जमशेदपुर में 30.1 डिग्री, बोकारो में 29.1 डिग्री, पाकुड़ में 29.1 डिग्री, खूंटी में 28.6 डिग्री, डालटनगंज में 27.6 डिग्री, देवघर में 27.4 डिग्री, लोहरदगा में 26.8 डिग्री, रांची में 26.6 डिग्री, गुमला में 26.3 डिग्री, कोडरमा में 25.9 डिग्री, हजारीबाग में 24.8 डिग्री जबकि लातेहार में सबसे कम 22.9 डिग्री रहा है.

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 5 फरवरी को तीन जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिला. इनमें गढ़वा, पलामू और चतरा जिला शामिल हैं. इन जिलों की विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर तक रही है. आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है. हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह के वक्त ठंडी हवा चलने की वजह से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

Read more

Local News