Friday, May 1, 2026

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप!

Share

झारखंड में इन दिनों किसानों से लैंम्प्स के माध्यम से निर्धारित सरकारी दर 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद हो रही है. सरकार ने इसके लिए व्यापक प्रबंध किए हैं. इन सबके बीच भाजपा ने धान क्रय की दर को लेकर सवाल उठाते हुए हेमंत सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है.

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी में किसानों को इंसाफ देने की मांग करते हुए कहा है कि पिछले दो वर्षों के सुखाड़ के बाद राज्य में इस वर्ष धान की अच्छी फसल हुई है. किसानों को मेहनत का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद राज्य सरकार से थी. हेमंत सरकार में शामिल दलों ने चुनाव से पूर्व 3200 रुपया प्रति क्विंटल धान खरीद करने का आश्वासन दिया था. लेकिन राज्य सरकार अपने वादे से पलट गई. आज राज्य में 2300 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद और 100 रुपए बोनस के साथ 2400 रुपए प्रति क्विंटल से खरीद हो रही है. राज्य सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा है, लेकिन स्थिति ऐसी है कि अभी तक पूरी तरह जिलों में धान क्रय केंद्र ही नहीं खोले गए हैं.

Read more

Local News