Wednesday, February 4, 2026

राम चरण अपनी बेटी क्लिन कारा के साथ जुड़वा बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे….

Share

हैदराबाद: तेलुगु स्टार राम चरण, पत्नी उपासना के साथ 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया. रविवार 1 फरवरी की सुबह अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के साथ अपने न्यूबॉर्न बेबीज से मिलने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे. हालांकि, जो पल खुशी और खास होने वाला था, वह अचानक चिंताजनक हो गया क्योंकि हॉस्पिटल के बाहर एक्टर को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई. इस अफरा-तफरी वाले सीन का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएगे. इस वीडियो को देख सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं.

1 फरवरी को राम चरण जब हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के बाहर अपने बच्चे को गोद में लिए पहुंचे तो फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इस अफरा-तफरी के कई वीडियो सामने आए हैं. वायरल वीडियो में राम चरण को अपनी बेटी क्लिन कारा के साथ कार से बाहर आते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को कपड़े से ढक रखा था.

जैसे ही वह बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल की ओर बढ़ते हैं, फैंस का एक बड़ा ग्रुप उनके चारों ओर इकट्ठा हो जाता है और करीब से तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश करने लगाता है. इस दौरान राम चरण फैंस से अंदर जाने के लिए रास्ता देने का अनुरोध भी किया.

सुरक्षाकर्मी मौजूद होने के बावजूद, भीड़ एक्टर और बच्चे के लिए बहुत कम पर्सनल स्पेस छोड़ते हुए, उनके करीब आती दिखी. भीड़ सेल्फी लेने के चक्कर में उन्हें धक्का भी देने लगी. इस अफरा-तफरी से राम चरण थोड़े परेशान दिखें. इस बीच राम चरण एक प्रोटेक्टिव पिता के तौर पर भी नजर आए. भीड़ में कपड़ा हटने की वजह से वह अपनी बेटी को भीड़ से बचाते हुए दिखें. वहीं उनकी बेटी भी अपने हाथों से चेहरे को छिपाती हुई.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना की आलोचना की, नागरिक भावना की कमी पर सवाल उठाया और सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर चिंता जताई, खासकर एक बच्ची की मौजूदगी को देखते हुए. कई यूजर्स ने फैंस को हद पार करने और राम चरण और उनकी बेटी की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए फटकार लगाई है.

यह घटना जुड़वा बच्चों के जन्म की आधिकारिक घोषणा के बाद हुई, जिसे राम चरण के पिता-मेगास्टार चिरंजीवी कोनिडेला ने 31 जनवरी की देर रात साझा किया था. मेगास्टार ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह पुष्टि की कि राम चरण और उपासना ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है.

Read more

Local News