Thursday, March 19, 2026

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय में औषधि निरीक्षकों के 30 पदों पर नियुक्ति होगी।

Share

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)ने स्वास्थ्य विभाग में 30 औषधि निरीक्षकों (ड्रग इंस्पेक्टर) की नियुक्ति की घोषणा की है। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। ऑनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेंगे। पात्रता में फार्मेसी या संबंधित विज्ञान में स्नातक शामिल है। उम्मीदवारों को 5 मार्च तक हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।

रांची। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर है। विभाग के अंतर्गत कार्यरत राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय में औषधि निरीक्षकों (ड्रग इंस्पेक्टर) के 30 पदों पर नियुक्ति होगी।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर बुधवार को सूचना प्रकाशित कर दी। इन पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

जेपीएससी द्वारा आयोजित की जानेवाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए गुरुवार से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी शाम पांच बजे तक निर्धारित हैं।

19 फरवरी शाम पांच बजे तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा तथा पांच मार्च शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय में आनलाइन आवेदन की हार्ड-कापी जमा होगी। आयोग के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से औषधि निर्माण विज्ञान या औषधि विज्ञान या नैदानिक भेषजगुण विज्ञान में विशेषज्ञता सहित आयुर्विज्ञान या सूक्ष्मजीव विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

योग्यता यह चाहिए

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु के लिए कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचित आयु सीमा लागू होगी। नियुक्ति के लिए आयोजित होनेवाली लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह परीक्षा पांच पत्रों की होगी तथा प्रत्येक में दो सौ अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पत्र के लिए दो घंटे का समय निर्धारित रहेगा। आयोग ने औषधि निरीक्षक पद के लिए अर्हता का उल्लेख करते हुए कहा है कि केवल उन्हीं निरीक्षकों की जिन्हें अनुसूची ‘ग’ में निर्धारित पदार्थों में कम से कम एक के विनिर्माण का कम से कम 18 माह का अनुभव है।

जिन्हें अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा इस प्रयोजन के लिए अनुमोदित प्रयोगशाला में अनुसूची ‘ग’ में निर्धारित पदार्थों में से कम से कम एक का परीक्षण करने का कम से कम 18 माह का अनुभव है।

या जिन्हें औषधि निरीक्षक के रूप में अपनी सेवा की अवधि के दौरान अनुसूची ‘ग’ में निर्धारित किसी पदार्थ का विनिर्माण करने वाली फर्मों का निरीक्षण करने में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव है, को अनुसूची ‘ग’ में उल्लिखित पदार्थों के विनिर्माण का निरीक्षण करने के लिए प्राधिकृत किया जाएगा।

किस श्रेणी के लिए कितने पद आरक्षित

  • अनारक्षित : 18
  • अनुसूचित जनजाति : 05
  • अनुसूचित जाति : 02
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 01
  • पिछड़ा वर्ग : 02
  • आर्थिक रूप से कमजोर : 02

Table of contents [hide]

Read more

Local News