Tuesday, January 27, 2026

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है…

Share

Ranchi :  झारखंड में धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 से 8.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान खूंटी में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

वहीं, इसके अगले दो दिनों के दौरान तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. आईएमडी की मानें तो 26 जनवरी तक राज्य में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. 

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

रांची के आसपास के क्षेत्रों में 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस, 22 जनवरी को  अधिकतम 26 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस, 23 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 10  डिग्री सेल्सियस  और 24 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

स्थान अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रांची  27.211.0
जमशेदपुर30.5    11.9
डाल्टनगंज 28.89.2
बोकारो27.511.1
चाईबासा32.011.0
खूंटी28.68.6
लोहरदगा26.59.2
लातेहार  23.513.8
सरायकेला30.511.6
पाकुड़28.111.2

Read more

Local News