Tuesday, March 17, 2026

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक का समय दिया है.

Share

भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हिस्सा लेने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच गतिरोध बना हुआ है. BCB सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच न खेले की जिद पर अड़ा हुआ है जबकि आईसीसी का कहना है कि शेड्यूल तय होने के बाद उसमें बदलाव करना संभव नहीं है.

ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम
इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है ये गतिरोध 21 जनवरी तक खत्म हो जाएगा, क्योंकि आईसीसी ने इस मामले पर दो दिनों में फैसला लेने जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को दोनों पक्षों के बीच एक मीटिंग हुई थी, जिसमें BCB से कहा गया है कि वो 21 जनवरी तक अपना फैसला कर लें कि उनको भारत में वर्ल्ड कप खेलना है या नहीं. जिसके बाद ICC रैंकिंग के आधार पर एक रिप्लेसमेंट टीम का नाम बताएगा, जो शायद स्कॉटलैंड होगी.

बता दें कि पिछले सात दिनों में दोनों के बीच हुई दूसरी मीटिंग में, BCB अपने इस रुख पर कायम रहा कि वह यह बड़ा टूर्नामेंट खेलना चाहता है, लेकिन भारत के बाहर श्रीलंका में, क्योंकि वे को-होस्ट हैं. BCB ने भारत में खेलने के लिए सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था, लेकिन ICC इस फैसले पर कायम है कि ओरिजिनल शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा.

ग्रुप में बदलाव का अनुरोध
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में हैं जहां उसके तीन मैच कोलकाता में हैं और चौथा मैच मुंबई है, लेकिन मीटिंग के दौरान ही बीसीबी ने आईसीसी से ये भी अनुरोध किया था कि उनको ग्रुप सी से निकाल कर ग्रुप बी में आयरलैंड से बदल दिया जाए. जिनके सारे मैच श्रीलंका में ही होने हैं, लेकिन आईसीसी ने उस अनुरोध को भी खारिज कर दिया.

विवाद का कारण
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. इसके जवाब में, बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया और अपने देश में IPL के ब्रॉडकास्ट को भी सस्पेंड कर दिया.

बांग्लादेश को मिला पाकिस्तान का साथ
अब इस विवाद में बांग्लादेश को पाकिस्तान का साथ मिला है. पाकिस्तानी मीडिया में ये रिपोर्ट हुआ है कि अग टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर किया जाता है तो फिर पाकिस्तान भी टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की समीक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये भी रिपोर्ट किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की सभी तैयारियां रोक दी हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News