Wednesday, March 18, 2026

मौसम में नरमी के बाद पटना के स्कूलों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने नए आदेश जारी किए हैं।

Share

मौसम में नरमी के बाद पटना के स्कूलों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने नए आदेश जारी किए हैं। अब केवल प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 1 से पहले की सभी कक्षाओं पर 16 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। कक्षा 1 और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे से संचालित हो सकेंगी, जिससे छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है

पटना। मौसम का मिजाज कुछ नर्म पड़ा है। ठंड में कमी आई है। इसको देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी स्‍कूलों में कक्षा संचालन में रियायत दी गई है।  

जिलाधिकारी डॉ. त्‍यागराजन एसएम ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी क‍िया है। इसमें अब केवल वर्ग एक से पहले की सभी कक्षाओं पर प्रत‍िबंध लगाया गया है। 

आदेश में कहा गया है कि पटना जिला के सभी निजी एवं सरकारी स्‍कूलों (प्री स्‍कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सह‍ित) में कक्षा 1 से पहले की सभी कक्षाओं के शैक्षण‍िक गत‍िव‍िध‍ियों पर 16 जनवरी तक के लिए प्रत‍िबंध लगाया जाता है। 

कक्षा 1 से लेकर ऊपर की सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से किया जा सकता है। स्‍कूल प्रबंधन को आदेश दिया गया है कि इस अनुरूप शैक्षण‍िक गत‍िविधियों का पुनर्निधारण करेंगे।  

जनवरी में अब तक आठवीं तक की कक्षाएं लगभग स्‍थगित ही रही हैं, लेकिन मौसम में गरमाहट आने के बाद अब डीएम ने नया आदेश जारी किया है।  

सुबह-शाम रहेगी कनकनी 

हालांक‍ि, मौसम व‍िभाग के अनुसार बर्फीली पछुआ हवा के कारण धूप निकलने के साथ सुबह-शाम कनकनी का प्रभाव बना रहेगा।

पटना सहित दक्षिणी भागों में मौसम शुष्क होने के साथ धूप निकलने से लोगों को आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तरी भागों के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा एवं पटना सहित अन्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Read more

Local News