Friday, March 20, 2026

 रांची के बूटी मोड़ इलाके में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

Share

Ranchi: रांची के बूटी मोड़ इलाके में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है. यह अभियान शिवाजी प्रतिमा के आसपास किया जा रहा है, जहां नगर निगम की जमीन पर कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था.

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर दुकानें और मकान बना लिए थे और लंबे समय से वहां व्यापार भी किया जा रहा था. इससे न सिर्फ सरकारी जमीन पर कब्जा बढ़ रहा था, बल्कि आसपास का इलाका भी अव्यवस्थित होता जा रहा था.

इसी को देखते हुए नगर निगम ने अपनी जमीन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है. अभियान के दौरान पहले लोगों को जगह खाली करने की सूचना दी गई, इसके बाद अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है. इस दौरान कच्ची और पक्की दोनों तरह की दुकानों और मकानों को तोड़कर हटाया गया है.

नगर निगम का कहना है कि यह जमीन निगम की है और इसे आम जनता के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाना जरूरी है. अधिकारियों ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे.

Read more

Local News