Wednesday, March 25, 2026

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आगाज कुछ घंटे में होगा, चलिए जानते हैं इसके ब्रॉडकास्ट, होस्ट, प्रेजेंटर्स और नॉमिनीज के बारे में…

Share

 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आगाज आज रात होने वाला है. इस अवॉर्ड सेरेमनी को ‘हॉलीवुड की सबसे बड़ी पार्टी’ भी कहा जाता है. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शानदार शाम में टिमोथी चालमेट, लियोनार्डो डिकैप्रियो, माइकल बी. जॉर्डन, एरियाना ग्रांडे, सिंथिया एरिवो और एम्मा स्टोन जैसे नॉमिनी शामिल हैं. तो चलिए आज शाम को होने वाले इस बड़े अवॉर्ड सेरेमनी पर एक नजर डालते हैं.

कब और कहां देखें?
83वें गोल्डन ग्लोब्स का प्रसारण आज रात, रविवार, 11 जनवरी, 2026 को रात 8:00 PM ET / 5:00 PM PT से लाइव होगा. अमेरिका में दर्शक इसे सीबीएस CBS पर देख सकते हैं या पैरामाउंट+ पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय दर्शक, इस इवेंट को सोमवार, 12 जनवरी को सुबह 6:30 AM IST से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

पिछले साल के टेलीकास्ट को औसतन लगभग 10 मिलियन दर्शकों ने देखा, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग उतना ही था. एक दशक पहले की तुलना में अब दर्शक बहुत कम हैं, लेकिन ऑस्कर और ग्रैमी के बाद गोल्डन ग्लोब्स अभी भी सबसे ज्यादा देखा जाने वाला अवॉर्ड शो है.

कौन है इस साल का ग्लोडन ग्लोब का होस्ट
कॉमेडियन निक्की ग्लेजर लगातार दूसरे साल होस्ट के तौर पर स्टेज पर नजर आएंगी. 2025 में उनके पहले शो की काफी तारीफ हुई थी. वह शो को अकेले होस्ट करने वाली पहली महिला बनी थीं. उन्हें अपने तेज, ‘बोल्ड लेकिन मजेदार’ मोनोलॉग के लिए खूब तारीफ मिली थी.

नॉमिनीज
गोल्डन ग्लोब्स टॉप कैटेगरी में फिल्मों को ड्रामा और म्यूजिकल/कॉमेडी में बांटा गया है. फिल्म कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा है, जिसे नौ नॉमिनेशन मिले हैं. इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो और चेस इंफिनिटी के लिए एक्टिंग नॉमिनेशन और पॉल थॉमस एंडरसन के लिए डायरेक्शन का नॉमिनेशन शामिल है. इंफिनिटी के कॉम्पिटिशन में विकेड: फॉर गुड के लिए सिंथिया एरिवो, बुगोनिया के लिए एम्मा स्टोन और इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू के लिए रोज बर्न शामिल हैं.

डेनिश फिल्म सेंटीमेंटल वैल्यू आठ नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर रही, जिसमें स्टार रेनेट रेइंसवे के लिए एक्टिंग का नॉमिनेशन भी शामिल है. ड्रामा कैटेगरी में उनके मुकाबले में हैमनेट से जेसी बकले, आफ्टर द हंट के लिए जूलिया रॉबर्ट्स और डाई माई लव के लिए जेनिफर लॉरेंस शामिल हैं. उसके बाद रयान कूगलर की हॉरर से भरपूर ब्लॉकबस्टर ‘सिनर्स’ है जिसे सात नॉमिनेशन मिले हैं.

ड्रामा के लिए नॉमिनेट हुए मेल एक्टर्स में सिनर्स के लिए जॉर्डन और द स्मैशिंग मशीन के लिए ड्वेन जॉनसन शामिल हैं. ग्रैंडे, टेयाना टेलर, पॉल मेस्कल, एडम सैंडलर और जैकब एलोर्डी सपोर्टिंग कैटेगरी में नॉमिनेट होने वालों में शामिल हैं. द व्हाइट लोटस छह नॉमिनेशन के साथ सभी टीवी नॉमिनी में सबसे आगे है.

टेलीविजन और पॉडकास्ट के नॉमिनीज
‘द व्हाइट लोटस’ अवॉर्ड्स में अपना दबदबा बनाए हुए है. यह छह नॉमिनेशन के साथ टेलीविजन कैटेगरी में सबसे आगे है. इसके ठीक पीछे नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘एडोलसेंस’ है, जिसे 5 नॉमिनेशन मिले हैं. अन्य बड़े दावेदारों में द बेयर, सेवरेंस और ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग जैसे पुराने पसंदीदा शो के साथ-साथ नया शो द पिट भी शामिल है. वहीं, नई पॉडकास्ट कैटेगरी में स्मार्टलेस, कॉल हर डैडी और आर्मचेयर एक्सपर्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

गोल्डन ग्लोब्स के प्रेजेंट
जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स और क्वीन लतीफा जैसे हॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ हीटेड राइवलरी के लीड एक्टर्स कॉनर स्टॉरी और हडसन विलियम्स जैसे उभरते सितारे इस साल होने वाले गोल्डन ग्लोब्स के प्रेजेंटर के लिस्ट में शामिल हैं.

इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा जोनस, अमांडा सेफ्राइड, केविन बेकन, आयो एडेबिरी, चार्ली, एना डी अरमास, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, डेव फ्रेंको, डायने लेन, जेनिफर गार्नर, जो कीरी, जुड अपाटो, जस्टिन हार्टले, हेली स्टेनफेल्ड, जेसन बेटमैन, कैथरीन हैन, कीगन-माइकल की, केविन हार्ट, कायरा सेडविक, ललिसा मनोबन (ब्लैकपिंक की लिसा), ल्यूक ग्रिम्स, मैकॉले कल्किन, मार्लन वेन्स, मेलिसा मैकार्थी, मिला कुनिस, माइली साइरस, मिन्नी ड्राइवर, ऑरलैंडो ब्लूम, पामेला एंडरसन, रेजिना हॉल, सीन हेस, स्नूप डॉग, वांडा साइक्स, विल अर्नेट और जो क्राविट्ज भी प्रेजेंटर्स के तौर दिखेंगे.

Read more

Local News