Friday, March 27, 2026

25 जनवरी 2026 को केतु अपना नक्षत्र बदलने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में बहुत अहम माना जाता है.

Share

 साल 2026 की शुरुआत ही ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो रही है. हर नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, अवसर और कभी-कभी अनजाने डर भी लेकर आता है. इस साल के शुरुआत में ग्रहों की चाल का असर लोगों के जीवन पर विशेष रूप से देखा जा रहा है. जनवरी 2026 के अंत में केतु अपना नक्षत्र बदलने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में बहुत अहम माना जाता है.

केतु को छाया ग्रह कहा जाता है और इसका कोई ठोस आकार नहीं होता, लेकिन इसका असर बहुत गहरा होता है. यह ग्रह अचानक घटनाओं, सोच में बदलाव, आध्यात्मिक झुकाव और किस्मत के उतार-चढ़ाव से जुड़ा माना जाता है. कई बार केतु बिना किसी चेतावनी के जीवन में बड़ा मोड़ ले आता है. कभी यह नुकसान देता है, तो कभी अप्रत्याशित सफलता के रास्ते खोल देता है.

  • 25 जनवरी 2026 को केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद से निकलकर प्रथम पद में प्रवेश करेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह स्थिति तुलनात्मक रूप से सकारात्मक मानी जाती है. इस समय केतु व्यक्ति को दिखावे से दूर रखता है और वास्तविकता की ओर मार्गदर्शन करता है.

केतु के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है.

1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर और वित्तीय मामलों में लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार में पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन में मतभेद कम होंगे और मानसिक शांति बनी रहेगी.

2. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर धन और करियर दोनों के लिहाज से शुभ माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. व्यवसाय में रुका पैसा वापस आ सकता है. पुराने निवेश से लाभ होने के साथ-साथ मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. निजी जीवन और रिश्तों में भी सुधार संभव है.

3. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह समय अचानक धन लाभ और करियर में नई दिशा के संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके कामों में गति आएगी. विदेश से जुड़े कामों में फायदा संभव है. पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े लोग भी अच्छे नतीजे हासिल कर सकते हैं. मानसिक रूप से यह समय मजबूत रहने वाला है, पुराने डर और असमंजस दूर होंगे और जीवन दृष्टि स्पष्ट होगी.

केतु का यह गोचर लोगों को जीवन की वास्तविकता समझने, गलत रास्तों को छोड़ने और सही दिशा अपनाने में मदद करेगा. यह समय आध्यात्मिक रुचि बढ़ाने, मानसिक शांति पाने और बेवजह की भागदौड़ से दूर रहने के लिए भी अनुकूल रहेगा.

साल 2026 की शुरुआत में केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए खुशियों और नए अवसरों का संकेत है . मेष, कन्या और धनु राशि के लोगों को अपने प्रयासों और सोच में सकारात्मक बदलाव लाने से लाभ मिलेगा.

Read more

Local News