बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण बिहार (Bihar Weather) में कोहरे और कनकनी का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। उत्तरी बिहार के कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि पटना में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना। बर्फीली पछुआ हवा के कारण राज्य में कोहरे और कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ राज्य के अधिसंख्य भाग कोल्ड डे की चपेट में रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Weather Forecast के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।
बुधवार को राज्य के उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद एवं गया में कोल्ड डे को लेकर चेतावनी (Cold Wave alert जारी की गई है।
पटना सहित अन्य भागों में हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बने रहने की संभावना है।
भागलपुर में सबसे ज्यादा ठंड
अगले छह दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग भागों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मंगलवार को भागलपुर (सबौर) राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान इस सीजन में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान एक जनवरी के बाद सबसे कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को पटना सहित 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री एवं 20.8 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 40 मीटर वाल्मीकि नगर पश्चिम चंपारण में दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में धूप निकलने के साथ पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा।
| शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|---|
| गयाजी | 19.6 | 5.0 |
| पटना | 19.2 | 8.7 |
| भागलपुर | 18.8 | 6.6 |
| मुजफ्फरपुर | 18.0 | 9.1 |
नोट: बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। गयाजी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0°C दर्ज किया गया। दिन का तापमान भी 20°C से नीचे है। कोहरे और शीतलहर से सावधान रहें, गर्म कपड़े पहनें।
राजधानी का न्यूनतम तापमान
| तारीख | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|
| 1 जनवरी | 8.2 |
| 2 जनवरी | 9.01 |
| 3 जनवरी | 10.82 |
| 4 जनवरी | 10.63 |
| 6 जनवरी | 8.75 |
| 7 जनवरी | 9.64 |


