इस पुल के बनने से ग्रामीणों को सुविधा के साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को मजबूत आधार मिलेगा. विशेषकर बरसात में आवागमन की कठिन समस्या का सामना करने वाले ग्रामीणों के लिए यह पुल संजीवनी साबित होगा. इसके बनने से बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने व किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में काफी सुगमता आएगी. शिलान्यास के मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया लूघु मुर्मू, चंदन सीट, तपन पैरा, उपप्रमुख मुना होता, परमेश्वर हेंब्रम, गुरु चरण मंडी, अरुण बारिक, सुमित मैती, शीतल हेंब्रम, दीपक बारिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.