Sunday, May 3, 2026

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PM नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में मुख्य सचिवों के साथ देशभर में चल रही बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की है।

Share

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य सचिवों के साथ बिहार की परियोजनाओं की समीक्षा की। राज्य में 7.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश चल रहा है, जिसमें से 96% परियोजनाओं की बाधाएं दूर कर ली गई हैं। उन्होंने रेलवे, सड़क, टेलीकॉम, और पावर सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में मुख्य सचिवों के साथ देशभर में चल रही बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की है।

इसमें बिहार की परियोजनाओं की भी प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि बिहार में 7.50 लाख करोड़ रुपए का निवेश चल रहा है।

राज्‍य सरकार ने पूरा सहयोग करके इनमें 96% परियोजनाओं की बाधा दूर कर ली गई है। उन्होंने रेलवे, सड़क, टेलीकाॅम, पावर सेक्टर समेत विभिन्न विभागों में चल रही परियोजनाओं और निवेश के बारे में जानकारी दी।

रेलवे की 38 परियोजनाओं के लिए 1 लाख 28 हजार 484 करोड़ रुपये की प‍रियोजना चल रही है। रोड ट्रांसपोर्ट में 124 परियोजनाओं में 97 हजार 864 करोड़ रुपये का निवेश बिहार में हुआ है। 

हर सेक्‍टर में तेजी से हो रहा काम 

टेलीकॉम में 15 में से 14 की समस्‍याएं दूर हो चुकी हैं। 2 लाख 42 हजार 204 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। पावर सेक्‍टर में 10 प्रोजेक्‍ट की समस्‍याएं दूर हो चुकी हैं। 

शहरी विकास में 58 हजार 449 करोड़ की परियोजना चालू है। जल संसाधन, केम‍िकल, वाटरवेज, समेत अन्‍य परियोजनाओं की जानकारी उन्‍होंने दी। केंद्रीय बजट से राश‍ि म‍िली है।

एक्‍सप्रेसवे का प्रोसेस चल रहा है। कोसी-मेची का भी डीपीआर लगभग फाइनल स्‍थ‍ित‍ि में है। वह पांच देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे। सम्राट चौधरी ने बिहार जैसे गरीब राज्य को केंद्र से मिल रही मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आभार जताया।

बिहार जैसे गरीब राज्‍य के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए लगातार वे लगातार सहयोग कर रहे हैं। यह गोरव का क्षण है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से काफी काम हो रहे हैं। 

Read more

Local News