बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण आज 5 जनवरी को 40 साल की हो गई हैं. दीपिका पादुकोण के 40वें बर्थडे पर उनके फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं. इस वक्त दीपिका के घर में खुशी का माहौल है, क्योंकि उनके स्टार हसबैंड रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बीते एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. वहीं, नया साल और दीपिका का बर्थडे कपल के लिए ट्रिपल सेलिब्रेशन हो गया. दीपिका और रणवीर ने न्यूयॉर्क में नया साल मनाया और फैंस के बीच केक भी काटा. इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दीपिका पादुकोण की उन पांच धुरंधर फिल्मों के बारे में, जो हर किसी को जरूर देख लेनी चाहिए.
गोलियों की रासलीला- रामलीला (2013)
दीपिका पादुकोण की स्टार हसबैंड रणवीर सिंह के साथ यह पहली फिल्म है, जिसे संजय लीला संभाली ने डायरेक्ट किया था. दीपवीर की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो धुरंधर से जरा भी कम नहीं है. यही वो फिल्म है, जहां रणवीर और दीपिका पहली बार मिले थे.
पीकू (2015)
दीपिका पादुकोण का काम देखना है तो, उनकी साल 2015 में रिलीज हुई कॉमडी ड्रामा फिल्म पीकू जरूर देखें. इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया था. महज 122 मिनट की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इरफान खान ने भी शानदार काम किया है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड जीता था.
बाजीराव मस्तानी (2015)
संजय लीला भंसाली ने फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला हिट होने के बाद रणवीर और दीपिका की जोड़ी के साथ हिस्टोरिकल रोमांटिक ट्रेजेडी फिल्म बाजीराव मस्तानी बनाई, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं. यह फिल्म अपनी कहानी, म्यूजिक और स्टारकास्ट से सुपरहिट है. फिल्म की कहानी मराठा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर बेस्ड है. इसमें मस्तानी का रोल दीपिका ने किया था.
पद्मावत (2018)
गोलियों की रासलीला- रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी धुरंधर फिल्में देने के बाद संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फिल्म पद्मावत में कास्ट किया, लेकिन इस बार दीपिका के हीरो रणवीर नहीं बल्कि शाहिद कपूर थे. फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने राजा रत्न सिंह और रणवीर सिंह ने खिलजी साम्राज्य के सुल्तान अलाऊद्दीन खिलजी का रोल किया था. दीपिका के फिल्मी करियर में चार चांद लगाने वाली फिल्मों में पद्मावत भी शामिल हैं.
छपाक
दीपिका की सोलो फिल्म में छपाक शामिल है, जो 2020 में रिलीज हुई थी. यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड है. इस फिल्म का निर्देशन राजी जैसी धमाकेदार फिल्म बनाने वालीं डायरेक्टर मेघना गुलजार ने किया था. इस फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का रोल प्ले किया था और उनके अपोजिट एक्टर विक्रांत मैसी नजर आए थे.
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
वहीं, प्रभास की स्पिरिट और कल्कि पार्ट 2 से बाहर होने के बाद उनके खाते में दो ही फिल्में हैं, जिसमें शाहरुख खान के साथ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एटली की AAXA6 शामिल हैं.


