Wednesday, March 25, 2026

झारखंड का पहला आयोजन – आठ दिवसीय नव वर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 में सातवें दिन का मुख्य आकर्षण ट्रांसजेंडर फैशन शो

Share

Ranchi : एक्वा वर्ल्ड के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर आठ दिवसीय नव वर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 में सातवें दिन का मुख्य आकर्षण ट्रांसजेंडर फैशन शो था. झारखंड में यह अपने तरह का पहला आयोजन था.

Uploaded Image

एक्वा वर्ल्ड समूह के अध्यक्ष प्रतुल शाह देव ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि समाज भी देख पाए कि आज के युग में ट्रांसजेंडर किसी से कम नहीं है. प्रतुल ने कहा कि आज ट्रांसजेंडर सभी जगह अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे रहे हैं. ट्रांसजेंडरों ने भी प्रोफेशनल मॉडल की तरह कैटवॉक किया. ट्रांसजेंडर मॉडल में जन्नत, मोना, माहिरा, रोशनी, आरोही, ब्यूटी, तृषा, सखिका थी.

इसके अतिरिक्त आज अरगोड़ा के कोशिश संस्था के दिव्यांग बच्चों का भी फैशन शो था. सरस की संचालिका दीपा चौधरी के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी शारीरिक कमजोरी के बावजूद मॉडलों के साथ रैंप वॉक करके लोगों का दिल जीत लिया. सभी ट्रांसजेंडर और दिव्यांग मॉडलों को सम्मानित किया गया.

आज के विजेता

स्ट्रॉ नूडल्स चैलेंज – अभिराज गुप्ता, आयुष्मान वर्मा

क्लॉथस्पिन चैलेंज – युवराज सिंह, शिवराज सिंह

मिरर मैडनेस मैनिया – आरती एवं अभिराज

डांस व्हेन इट स्टॉप्स – काब्या, अंशिका, प्रिंसी, 

बॉलीवुड वॉयस मिस्ट्री हंट – खुशबू

यस ऑर नो प्रतियोगिता – श्रेष्ठ शर्मा एवं सृष्टि लकड़ा

बिंदी आर्ट चैलेंज – सुप्रिया लकड़ा, सृष्टि लकड़ा, उम्मे कुलसुम

ब्लाइंड ब्यूटी लिप बाम – सोनाली एवं काजल

क्वीन टग वॉरियर्स – प्रिंसी, प्रिया, सुरजमणि

बुलेट राजा – अलका चौधरी

सेल्फी प्रतियोगिता – स्निरु कुमारी

रिलायंस कार्निवल का 4 जनवरी को समापन

28 दिसंबर से चले रिलायंस कार्निवाल का रविवार 4 जनवरी की शाम 6:00 बजे समापन हो जाएगा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा होंगे. अंतिम दिन भी कार्यक्रमों की धूम रहेगी.

मुख्य कार्यक्रमों में दंगल टाइम, ड्रामा किंग, बॉलीवुड जूकबॉक्स, मिस्ट्री मसाला, भैंस के साथ सेल्फी, लड़कों का साड़ी पहनने का कंपटीश, चिप्स ईटिंग कंपटीशन, ग्रुप डांस कंपटीशन. अंतिम दिन का एक प्रमुख आकर्षण शादीशुदा महिलाओं के लिए मिसेज कार्निवल कंपटीशन भी होगा.

Read more

Local News