हेमंत सोरेन सरकार ने नववर्ष पर झारखंड की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत तोहफा दिया है। रांची जिले में 3 लाख 91 हजार से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में आधार-आधारित डीबीटी के माध्यम से 2,500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 97.89 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
नववर्ष पर पर हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की महिलाओं को तोहफा दिया है।
झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया गया है।
इस योजना अंतर्गत रांची जिले की कुल 3 लाख 91 हजार 578 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।
यह भुगतान दिसंबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को नव वर्ष पर आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है।
उपायुक्त ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में नई आशाओं, नए संकल्पों और सकारात्मक बदलाव का संदेश लेकर आता है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी रूप से पहुंचे।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।


