Sunday, May 3, 2026

फुलवारी शरीफ नगर परिषद में हालिया परिसीमन से शहरी क्षेत्र का नक्शा पूरी तरह बदल गया है।

Share

फुलवारी शरीफ नगर परिषद में हालिया परिसीमन से शहरी क्षेत्र का नक्शा पूरी तरह बदल गया है। सभी वार्डों के नंबर बदले गए हैं और ग्रामीण पंचायतों से जुड़े क्षेत्रों की पहचान भी नई हो गई है। इससे निवासियों के लिए कागजात में नाम-पता बदलवाना एक बड़ी चुनौती बन गई है। लेख में वार्ड 28 से 38 तक की नई चौहद्दी और मतदाता संख्या का विस्तृत विवरण दिया गया है।

फुलवारीशरीफ। नगर परिषद फुलवारी शरीफ में हाल ही में हुए परिसीमन के बाद शहरी क्षेत्र का नक्शा पूरी तरह बदल गया है। परिसीमन के तहत न सिर्फ सभी वार्डों के नंबर बदले गए हैं, बल्कि ग्रामीण पंचायतों से शहरी सीमा में जुड़े क्षेत्रों की पहचान भी बदल गई है।

वार्ड संख्या 28, कुल मतदाता-2533

  • चौहदी : उत्तर-संगी मस्जिद से मिलकियाना रोड तैयब मियां के घर तक की गली, दक्षिण-नहर से अपाटमेंट ऊर्दू प्राथमिक विद्यालय से होते हुए जीम तक
  • पूरब-संगी मस्जिद से अपाटमेंट उर्दू प्राथमिक विद्यालय तक
  • पश्चिम-तैयब मियां के घर से दरोगा जी के घर तक

वार्ड संख्या 29, कुल मतदाता-3357

  • चौहदी : उत्तर-मस्जिद चौराहा से मंसूर गली तक, दक्षिण-संगी मस्जिद से मिलकियाना रोड एवं तैयब मियां के घर तक की गली
  • पूरब- रानीपुर रोड, पश्चिम- चौराहा खानकाह गली एवं दरोगा बनियासे अली अकबर होकर बेबी लैण्ड स्कूल तक गली

वार्ड संख्या 30, कुल मतदाता : 2589

  • चौहदी : उत्तर-गुलाम गौस गली एवं इंदिरा नगर गली से रानीपुर रोड, दक्षिण-मिलकियाना से संगी मस्जिद रोड एवं नहर पर नन्हम मियां के घर तक,
  • पूरब- संगी मस्जिद से बयालिस कटठा रानीपुर पूल तक, पश्चिम-कव्वाल टोली रोड लाल मियां की दरगाह तक

वार्ड संख्या-31, कुल मतदाता-3042

  • चौहदी : उत्तर-करौड़ीचक रोड, दक्षिण-कुरकुरी थाना नम्बर 36, पूरब-करौड़ीचक रोड से गणेश सिंह तालाब होकर पटना नगर निगम की सीमा, पश्चिम- रानीपुर ब्रहमपुर रोड मध्य विद्यालय रानीपुर अगजापर होते हुए जियो टावर से हाईकोर्ट कालोनी पचौनी टोली तक

वार्ड संख्या 32, कुल मतदाता-2797

  • चौहदी : उत्तर-नहर रानीपुर पूल से पईन तक एवं रानीपुर रोड, दक्षिण-कुरकुरी थाना संख्या 36, पूरब- रानीपुर ब्रहमपुर रोड मध्य विद्यालय रानीपुर पचौनी टोला बह्रमपुर रोड
  • पश्चिम- रानीपुर पईन

वार्ड संख्या-33, कुल मतदाता-3226

  • चौहदी : उत्तर- अल्बा कालोनी पूल से पेट्रोल लाइन होते हुए इसापुर मेन रोड तक, दक्षिण-सप्ता बुढ़िया गली से अलब मैरेज हाल तक, पूरब-रानीपुर पईन अल्बा कालोनी पूल से अल्बा मैरेज हाल तक,
  • पश्चिम- सप्ता बुढ़िया गली से पेट्रोल लाइन तक इसापुर मेन रोड

वार्ड संख्या 34, कुल मतदाता 3123

  • चौहदी : उत्तर-इसापुर सप्ता बुढ़िया गली, दक्षिण-बुडको भवन रोड महबुब के घर होते हुए आफताब पंचर वाले होकर अयोध्या सिंह के बाउंड्री होते हु अल्बा कालोनी मेन रोड, पूरब- रानीपुर पईन, पश्चिम- इसापुर मेन रोड

वार्ड संख्या 35, कुल मतदाता 3459

  • चौहदी : उत्तर-इसापुर शेखर जी की गली, दक्षिण- कुरकुरी मुसहरी एवं बहादुरपुर रोड, पूरब- इसापुर रोड, पश्चिम- इसापुर पईन

वार्ड संख्या 36, कुल मतदाता 2581

  • चौहदी : उत्तर-इसापुर देवी स्थान से आइडिया टावर होते हए इसानगर मेन रोड, दक्षिण-बहादुरपूर सरकारी स्कूल से हिन्दुनी मेन रोड, पूरब-इसापुर देवी स्थान से बहादुरपूर सूर्य मंदिर तक,
  • पश्चिम-बहादुरपुर थाना नम्बर 37 से इसानगर रोड तक

वार्ड संख्या 37, कुल मतदाता 2570

  • चौहदी : उत्तर-बुडको भवन रोड महबूब के घर होते हुए अल्बा कालोनी मेन रोड ब्रहमपुर रोड तक, दक्षिण-कुरकुरी रोड विनोद सिंह के मकान तक, पूरब- ब्रहमपुर गंजपर रोड
  • पश्चिम- इसापुर कुरकुरी रोड

वार्ड संख्या 38, कुल मतदाता-2942

  • चौहदी : उत्तर-रामप्रवेश सिंह के मकान से सरस्वती आइटीबीपी तक, दक्षिण-हिन्दुनी कुरकुरी मुसहरी रोड नहर से तुलसी नगर तक, पूरब-वासुदेव सिंह के मकान से तुलसी नगर तक
  • पश्चिम-मदर आईटीआई से दक्षिणी मुसहरी टोला नहर तक।

Read more

Local News