Wednesday, March 25, 2026

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है, फिल्म कल अपना एक महीना पूरा करने जा रही है….

Share

धुरंधर अपना एक महीना पूरा करने जा रही है. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 28 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 28 दिनों में धुरंधर ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स बनाए तो कई तोड़े भी. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर फिल्म धुरंधर बहुत जल्द बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी. धुरंधर के सामने अब शाहरुख खान की सबसे कमाऊ फिल्म जवान का रिकॉर्ड है. जवान का रिकॉर्ड टूटने से पहले जानेंगे कि फिल्म ने 28 वें दिन कितनी कमाई की है और फिल्म का कुल डोमेस्टिक व वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो गया है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28

धुरंधर अपनी रिलीज के 4 हफ्ते पूरे कर चुकी है. धुरंधर ने पहले हफ्ते डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 218 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते 261.5 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते 189.3 करोड़ रुपये कमाए हैं. धुरंधर ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 28वें दिन 17.60 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, धुरंधर ने चौथे हफ्ते 115. 70 करोड़ रुपये का का कलेक्शन किया है. 28वें दिन की कमाई से धुरंधर का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 784.50 करोड़ रुपये का हो गया है. इसी के साथ धुरंधर ने राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर डोमेस्टिक कलेक्शन (782 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर ने 28वें दिन लगातार डबल डिजिट में कमाकर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ चौथे वीक में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली धुरंधर पहली फिल्म बन गई है. चौथे वीक में सबसे ज्यादा 57.95 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था. इसके बाद छावा 43.98 करोड़ रुपये और फिर स्त्री 2- 37.75 करोड़ रुपये लिस्ट में शामिल थी

भारत में सबसे कमाऊ फिल्में (हिंदी-नेट कलेक्शन)

पुष्पा 2- 830 करोड़ रुपये (हिंदी) (नेट कलेक्शन 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा)

धुरंधर – 784.50 करोड़ रुपये (इंडिया नेट कलेक्शन).. कमाई जारी है…

जवान- 640. 25 (नेट कलेक्शन) (584 करोड़ रुपये हिंदी)

स्त्री 2-627 करोड़ रुपये

छावा- 600 करोड़ रुपये

गदर 2- 525.5 करोड़ रुपये

पठान- 543 करोड़ रुपये इंडिया नेट कलेक्शन, (524.5 करोड़ रुपये हिंदी)

बाहुबली 2 -1030.42 करोड़ रुपये- नेट इंडिया कलेक्शन, (511 करोड़ रुपये हिंदी)

एनिमल- 554 करोड़ रुपय इंडिया नेट कलेक्शन, (505 करोड़ रुपये हिंदी)

केजीएफ चैप्टर 2- 859.7 करोड़ रुपये इंडिया नेट कलेक्शन, (434.7 करोड़ रुपये हिंदी)

आरआरआर – 782 करोड़ रुपये इंडिया नेट कलेक्शन, (278 करोड़ रुपये हिंदी)

धुरंधर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर इंडिया की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर है. भारत की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में धुरंधर ने पठान, कल्कि 2898 एडी और एनिमल को नीचे खिसका दिया है. धुरंधर ने शाहरुख खान की फिल्म जवान (1148 करोड़ रुपये) की कमाई को पीछे छोड़ने की कसम खा ली है.

धुरंधर के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ऐसा कारनामा करेगी, किसी ने भी नहीं सोचा था. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर में से किसी ने भी कम काम नहीं किया है. हर एक्टर अपने रोल में रमता नजर आ रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह की हीरोइन 20 साल की सारा अर्जुन है, जो कि बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Read more

Local News