बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, राजधानी पटना सहित 12 जिलों में तापमान गिरा है। 28 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जो मंगलवार (Bihar Weather Today) को भी जारी रहेगी। पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहा। नए साल पर भी सर्द हवाएं चलेंगी और अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अररिया फारबिसगंज सबसे ठंडा रहा।
पटना। बिहार में राजधानी सहित 12 जिलों का तापमान लुढ़क गया है। पटना में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में महज दो डिग्री के अंतर होने से दिन में भी रात जैसी सिहरन (Cold Wave in Bihar) रही। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 14.7 दर्ज किया गया।
वहीं, 28 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड डे जैसी हालात बनी रही है और मंगलवार को भी बनी रहेगी। नव वर्ष एक जनवरी को भी राज्य में सर्द पछुआ हवा के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। सोमवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया फारबिसगंज राज्य में सबसे ठंडा रहा
सोमवार को पटना सहित राज्य के 12 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 13.2 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ नौवें दिन भी धूप का प्रभाव कम होने के साथ लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ।
बिहार के फारबिसगंज एवं नालंदा में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। छह सौ मीटर पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 8.4 से 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|---|
| गया | 14.8 | 10.6 |
| पटना | 14.7 | 12.6 |
| भागलपुर | 14.6 | 11.2 |
| मुजफ्फरपुर | 13.8 | 12.0 |
नोट: बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है। अधिकतम तापमान भी 15°C से नीचे रह गया है। गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6°C दर्ज किया गया। कोहरा और शीतलहर से सावधान रहें, गर्म कपड़े पहनें।


