Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
झारखंड में सर्दी का डबल अटैक जारी है. राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने शिमला और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है. 26 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा, तो शिमला का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि झारखंड के गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का पारा भी गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.
अगले दो दिनों में दो डिग्री और गिरेगा पारा
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना जताई है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है. वहीं रांची के आसपास के क्षेत्रों में 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.