Wednesday, March 25, 2026

‘धुरंधर’ की लहर के बीच फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट लॉक कर दिया गया है, 5 भाषाओं में रिलीज होगी.

Share

धुरंधर’ रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज (24 दिसंबर) 20 दिन हो गए हैं और इन 20 दिनों में आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ने रिकॉर्ड़ तोड़ कमाई की है. 2025 में दमदार कमाई करने के बाद यह फिल्म 2026 की सभी भारतीय फिल्मों को धूल चटाने के लिए कमर कस ली है. इसके लिए मेकर्स ने फुल प्लानिंग भी कर ली है.

फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपनी हिंदी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. अब यह और भी बड़े पैमाने पर वापसी के लिए तैयार है. इस फिल्म को, खासकर साउथ इंडिया से, जबरदस्त प्यार मिला, जिसके बाद मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके सीक्वल को पैन इंडिया रिलीज के तौर पर अनाउंस किया है.

‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुई थी, लेकिन इसे साउथ इंडिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. सोशल मीडिया पर चर्चा और माउथ टू माउथ पब्लिसिटी की वजह से फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. साउथ इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर और थिएटर मालिकों ने भी लगातार डब किए गए वर्जन की मांग की.

दर्शकों की इस ऑर्गेनिक मांग को देखते हुए और भारत और विदेश में साउथ इंडियन दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने तय किया है कि ‘धुरंधर 2’ को पैन-इंडिया के लेवल पर रिलीज किया जाएगा.

‘धुरंधर 2’ के बारे में अपडेट देते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘धुरंधर 2 हिंदी और सभी साउथ इंडियन भाषाओं में रिलीज होगी. तूफान वापस आने वाला है. इस बार, हर जगह. ‘धुरंधर 2’, जो 19 मार्च 2026 को ईद पर ग्रैंड रिलीज होने वाली है, हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज होगी. ‘धुरंधर 2’ अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है.

तरण आदर्श के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ में पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर कहानी और एक्शन देखने को मिलेगा. यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है. मेकर्स भारत के अलावा कुछ इंटरनेशनल मार्केट में भी इसे मेनस्ट्रीम में रिलीज करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं.

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने 19 दिनों में 619.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने इस साल ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म छावा ( 585.7 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है और 2025 की टॉप कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है.

Read more

Local News