Wednesday, March 18, 2026

आज 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा.

Share

आज यानी 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी. इस दौरान न केवल इक्विटी सेगमेंट, बल्कि डेरिवेटिव्स से जुड़े सभी सेगमेंट्स में भी कोई लेनदेन नहीं होंगे.

सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग पर ब्रेक
क्रिसमस की छुट्टी के चलते इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी बंद रहे. इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह और शाम दोनों सत्रों में कारोबार नहीं हुआ. निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह पूरी तरह से नॉन-ट्रेडिंग डे रहा.

26 दिसंबर से फिर खुलेगा बाजार
BSE, NSE और MCX पर ट्रेडिंग अगले दिन यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर से दोबारा शुरू हो जाएगी. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह अवकाश सामान्य है, लेकिन डे-ट्रेडिंग करने वालों के लिए ऐसे दिनों में पहले से रणनीति बनाना जरूरी होता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि छुट्टियों के बाद बाजार में वॉल्यूम और वोलैटिलिटी दोनों देखने को मिल सकती हैं.

2026 के लिए NSE ने जारी की हॉलिडे लिस्ट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साल 2026 के लिए शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर दी है. अगले साल कुल 15 दिन बाजार बंद रहेगा. इनमें से पहली छुट्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगी. खास बात यह है कि इन 15 में से 4 छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं, जब बाजार वैसे भी बंद रहता है.

मार्च रहेगा सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला महीना
साल 2026 में मार्च का महीना शेयर बाजार के लिहाज से सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला रहेगा. इस महीने 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा. वहीं फरवरी, जुलाई और अगस्त में कोई भी राष्ट्रीय अवकाश वीकडेज पर नहीं पड़ने से इन महीनों में कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी.

दिवाली पर होगा मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
दिवाली के अवसर पर शेयर बाजार में खास मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा. यह सेशन रविवार, 8 नवंबर को होगा. मुहूर्त ट्रेडिंग को निवेश के लिए शुभ माना जाता है और कई निवेशक इसी दिन नए निवेश की शुरुआत करते हैं. यह सत्र भले ही छोटा हो, लेकिन बाजार में इसका खास महत्व रहता है.

देखें 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

क्रमांकतारीखदिनअवकाश
126 जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवस
203 मार्चमंगलवारहोली
326 मार्चगुरुवारश्री राम नवमी
431 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती
503 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
614 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
701 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
828 मईगुरुवारबकरी ईद
926 जूनशुक्रवारमुहर्रम
1014 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
1102 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1220 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1310 नवंबरमंगलवारदिवाली – बलिप्रतिपदा
1424 नवंबरमंगलवारश्री गुरु नानक देव जयंती
1525 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

Read more

Local News