Thursday, March 26, 2026

बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत देवघर पहुंची हैं.

Share

बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत देवघर पहुंची हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

देवघर: बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत देवघर पहुंचीं. देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ जुट गई. इस बीच एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें गाड़ी में बैठाया.

दरअसल, बीजेपी सांसद देवघर एयरपोर्ट से बाबा धाम मंदिर में पूजा करने पहुंचेंगी. उसके बाद वे बाबा धाम से बासुकीनाथ जाएंगी. वहां भी भोलेनाथ के दरबार में पूजा करेंगी. जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री कंगना रनौत, सांसद खेल महोत्सव में भी शामिल होंगी. इन सब के बाद वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. वह मीडिया से बचते हुए सीधे बाबा धाम मंदिर के लिए रवाना हो गईं.

Read more

Local News